Kannauj News: व्यापारी ने महिला को बिना बताए बेचे गिरवी जेवर
Kannauj News: बेटी की शादी करने के लिए पैसों की जरूरत को पूरा करने के लिए एक महिला ने अपने जेवर गिरवी (jewelery mortgage) रख दिए थे। चार साल बाद महिला जब अपने जेवर छुड़वाने सर्राफा व्यापारी के पास पहुंची, तो व्यापारी ने महिला के साथ गाली–गलौज करते हुए उसे भगा दिया और उससे जेवर बेंच देने की बात कही। इस बात की शिकायत महिला ने पुलिस करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
ठठिया थाना क्षेत्र के खुरदापुर गांव निवासी पीड़ित महिला गुड्डी देवी ने बताया कि उसने चार साल पहले अपनी बेटी की शादी हसेरन क्षेत्र के एक गांव में की थी। शादी में रुपये कम पड़े तो ढ़ाई लाख कीमत के उसने अपने जेवर तिर्वा–ठठिया रोड स्थित एक सर्राफा व्यापारी के पास गिरवी रख दिए थे, जिसका ढ़ाई प्रतिशत प्रतिमाह ब्याज तय हुआ था।
जेवर के लिए व्यापारी ने उसे महज 25 हजार रुपये दिए थे। चार साल बाद जब वह अपने गिरवीं रखे जेवर वापस लेने पहुंची, तो व्यापारी ने उसके साथ अभद्रता किया। इस दौरान आरोपी व्यापारी ने महिला से जेवर बेंच देने की बात करते हुए भगा दिया। इससे परेशान होकर महिला ने कोतवाली तिर्वा पहुंचकर पुलिस को तहरीर देते हुए शिकायत की है।
तिर्वा कोतवाली प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जायेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।

