उत्तर प्रदेश

Kannauj News: भूलभुलियापुर गांव के पास प्लॉट विवाद पर दो पक्षों के बीच मारपीट

Kannauj News: भूलभुलियापुर गांव के पास जीटी रोड किनारे निर्माणाधीन प्लाट पर मौजूद सपा नेता और युवक के बीच मारपीट और पिस्टल छीनने का हुआ प्रयास वीडियो सामने आया है। मामले को लेकर एसपी ने संज्ञान लिया।

पूरा मामला कन्नौज कोतवाली क्षेत्र  के भूल भुलिया पुर गांव के पास का है, जहां पर जीटी रोड किनारे सपा नेता संजय का निर्माणाधीन प्लॉट है, जहां जहां पर मौजूद था के दौरान मौके पर पहुंचे लोगों के साथ मारपीट की गई और पिस्टल छीनने का प्रयास भी किया गया। यह पूरा मामला संजय के साथ मौजूद युवक ने अपने कैमरे में कैद कर लिया संजय ने मामले को लेकर कन्नौज कोतवाली में शिकायती पत्र दिया है।

 कन्नौज के पुलिस अधीक्षक अनुपम सिंह का कहना है कि दो पक्षों के बीच हो रहे मारपीट का वीडियो संज्ञान में आया इसके बाद मामले में मुकदमा दर्ज कर 5 लोगों को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। वहीं, जिसकी यह रिवाल्वर थी वह उसका लाइसेंस नहीं दिखा पाया है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen + one =