Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Khatauli News: कीचड के कारण मच्छरों का प्रकोप, सड़क बनाने के नाम पर अधिकारी मौन

मुजफ्फरनगर। (Khatauli News) खतौली नगरपालिका समेत प्रशासन विकास के लाख दावे कर रहा है, लेकिन सद्दीकनगर की गलियां आइना दिखाने के लिए काफी हैं। कालोनी में कच्ची सड़कों पर हुए कीचड़ से उठ रही दुर्गध से जीना मुहाल हो गया है। सामान्य मौसम में थोड़ा यातायात चलता है, मगर बरसात में इन गलियों से निकलना दूभर रहता है।

कालोनी के सभासद ने डीएम, कमिश्नर तक शिकायत का पुलिदा भेज रखा है, लेकिन सड़क बनाने के नाम पर अधिकारी मौन हो गए हैं। यह मोहल्ला नगरपालिका में वार्ड-4 के रूप में दर्ज है। पिछले पांच वर्ष में सद्दीकनगर के निकट बसी इस कालोनी में विकास का पहिया नहीं घूम सका है, जिस कारण यहां नागरिक नारकीय जीवन जीने को विवश हैं।

गंदगी और मच्छरों का प्रकोप बढ़ा-कालोनी के लोगों को प्रतिदिन गंदगी से दो-चार होना पड़ता है। बरसात के दिनों में गंदगी के बीच मच्छरों का प्रकोप बढ़ता है, जिससे नागरिकों पर बीमारियां फैलने का खतरा मंडरा रहा है। हाल ही में हुई बारिश ने गलियों में कीचड़ कर दिया है, जिसके चलते यहां आवागमन प्रभावित हो गया।

स्कूली बच्चों को अभिभावक कंधों पर बैठाकर स्कूल छोड़ने के लिए विवश हो गए। इन गलियों में पर्याप्त रूप से साफ-सफाई तक नहीं हो पाती है, जिससे दुर्गध से लोगों में बैचेनी है। नगरपालिका के अधिकारी व कर्मचारी यहां झांकना तक पसंद नहीं करते हैं। लगभग आठ से दस गलियों का बुरा हाल है, जहां कीचड़ फैला हुआ है।

वार्ड-४ की सभासद रिहाना, उनके पति इकरामुद्दीन सैफी ने कई बार डीएम, कमिश्नर के अलावा शासन को भी सड़क बनाए जाने के लिए मांग-पत्र भेजा है, लेकिन उनकी मांग पर सुनवाई नहीं हो सकी है। वह कहते हैं कि गर्मी के दिनों में मच्छरों का प्रकोप रहता है, जबकि बरसात में स्थिति अधिक दयनीय रहती है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21426 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 4 =