कानपुर आपदा : 15 मृतकों के परिजनों को 4 लाख के अनुसार कुल 60,00,000 का भुगतान
कानपुर। जिले में अतिवृष्टि के कारण प्रभावित लोगों को राहत देने के लिए मदद पहुंचाई जा रही है। जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देशन पर अपर जिलाधिकारी वित्त और राजस्व साहब लाल लोगों को राहत पहुंचाई जा रही है।
उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा अभी भारी बारिश के कारण हुए जलभराव और आकाशीय बिजली के कारण कई लोगों की मौत हो गई। पीड़ित परिवारों को सफलतापूर्वक आवश्यक प्रबन्ध कराये जा रहे हैं। उन्हें सुरक्षित जगह पहुंचाया जा रहा है। साथ ही उन्हें राशन भी दिए जा रहे हैं।
उन्होंने आगे बताया कि भारी बारिश के कारण लोगों के घर पानी में बह गए। करीब 60 व्यक्तियों को गृह अनुदान की राहत धनराशि का भुगतान कराया जा रहा है। वहीं, 15 मृतकों के परिजनों को 4 लाख के अनुसार कुल 60,00,000 का भुगतान किया गया।
