उत्तर प्रदेश

Kanpur News: मजरा भवानीपुर में दो मुट्ठी गेहूं देकर खा ली आइस्क्रीम, पिता से शिकायत होने के डर से धन्नी के सहारे फांसी लगा ली

Kanpur News:  बिधनू के मजरा भवानीपुर में रहने वाले बालकरन व उनकी पत्नी सुमेरी खेतों में मजदूरी करते हैं। उनके पांच बच्चों में कक्षा पांच में पढ़ने वाली खुशबू ( 11 ) सबसे बड़ी थी।फिर काजल (8), दो बहने व दो भाई हैं। रोज की तरह बुधवार को दंपती मजदूरी करने तीन बच्चों को साथ लेकर चला गया था।

घर पर खुशबू व छोटी बहन काजल थी। खुशबू ने घर के बाहर से निकल रहे आइस्क्रीम वाले को देख बिना पैसे की आइस्क्रीम मांगी तो मना कर दिया। और कहा आइस्क्रीम खानी है तो अनाज ले आओ,उससे दे देंगे।लेकिन वो दो मुट्ठी उसके जीवन के आखरी हो गए।आइस्क्रीम खाते देख छोटी बहन ने मांग दी तो मना कर दिया,तो काजल ने पापा से शिकायत करने की बात कहीं और जानवरों को अपने साथ ले जाकर चराने चली गई।

पिता से शिकायत होने के डर से खुशबू ने झोपड़ी के अंदर धन्नी के सहारे फांसी लगा ली। परिजनों ने पूरी जानकारी पुलिस को बताई।तो वहीं ये सब आस पास खड़े लोगों के आंसू आ गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने को कहा तो पिता बोला साहब पैसे होते तो आज बिटिया जिंदा होती तो यह बात सुन खड़े पुलिस वाले भी सहमे से रह गए। वहीं रुपये न होने पर पिता के कंधों पर हाथ रख पुलिस कर्मी बोले हम है। बिधनू पुलिस ने मृतका के पिता की आर्थिक मदद कर शव मोर्चरी भेजा।

वह महज 11 बरस की थी।भाई बहनों में बड़ी पिता और मां को बहुत प्यार करने वाली बच्ची। बुधवार को वह अपने घर में ही फांसी पर झूल गई। वजह बने दो मुट्ठी गेहूं।बहन ने पापा से शिकायत की धमकी दी तो इतनी बेचैन हो गई।ये दिन भर धूप में रह कर किसके लिए मजदूरी करता हूं। इतनी समझदार थी कि डांट से बचने को उसे दूसरा रास्ता नहीं दिखा। और इतनी हिम्मत जुटा ली। जब कोई यह बात सुने तो उसके आंसू न रुके।

पिता रो रो कर यहीं कहता रहा, जमाना हमें भी याद है बेटा जब हम छोटे थे। और अनाज से ही बर्फ व आइस्क्रीम खाते है। हमने सोचा ही नहीं था। इस कारण हमको कोई डांटेगा।लेकिन बिटिया अब कभी पापा को नहीं पुकारेगी। न मां को आवाज देगी। घर-आंगन सुना और माता-पिता उसमें क्षमा का भरोसा पैदा करने में नाकाम रहेंगे। तभी तो उसे यकीन था कि दो मुट्ठी गेहूं की चोरी उसे पिता के सामने शर्मिंदा करती रहेगी।

फांसी पर बहन को झूलती देखने वाली छोटी बहन सन्न है। पांच संतानों में वह घर में सबसे बड़ी थी। खुशबू मनचली और हमेशा मुस्कुराती रहती थी।ये देख आस पास के लोग भी बहुत खुश रहते थे।बच्ची के जाने से सभी उदास है। डोली की जगह पिता पंचनामे के साथ बिटिया को विदा करने की चर्चा पूरे गांव पर पसरी है। मजदूर परिवार की जेब इस कदर खाली थी कि बेटी के शव के साथ पोस्टमार्टम हाउस तक आने की मदद भी पुलिस ने की। सैकड़ों आंखों से आंसुओं की धारा फूट पड़ी।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20973 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 + fourteen =