फिल्मी चक्कर

करीना जिम में

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान अपनी खूबसूरत अदाओं को लेकर हमेशा ही चर्चाओं में रहती हैं. करीना की गिनती बी टाउन की सबसे फिट हीरोइनों में होती है. हो भी क्यों ना करीना अपनी फिटनेस को लेकर सबसे ज्यादा सीरीयस रहती है. सोशल मीडिया पर करीना का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में करीना जिम में पसीना बहाती दिखाई दे रही हैं. वीडियो में सलमान खान के गाने की आवाज भी सुनाई दे रही हैं.बैकग्राउंड में सलमान खान और करीना कपूर की फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ का गाना ‘आज की पार्टी’ बजता सुनाई दे रहा है. सोशल मीडिया पर करीना के इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है.

करीना जिम वीयर्स में बेहद हॉट लग रही हैं. इसके साथ ही इस वीडियो में करीना की फ्लैट टमी और फिट बॉडी भी साफ तौर पर देखी जा सकती है.वर्क फ्रंट की बात करें तो करीना आखिरी बार फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ में दिखाई दी थीं. वहीं करीना के आने वाले प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वो बहुत जल्द फिल्म ‘तख्त’ में दिखाई देने वाली हैं. इसके साथ ही करीना अपनी प्रोफेशनल लाइफ में भी काफी एक्टिव रहती हैं. अवॉर्ड इवेंट से लेकर करीना इन कुछ फैशन शोज और विज्ञापनों में भी काफी बिजी हैं. बता दें कि करीना अक्सर ही परिवार और दोस्तों के साथ विदेश में छुट्टियां मनाती और पार्टी करती स्पॉट की जाती हैं.

https://www.instagram.com/p/BqwtZM1hurb/?utm_source=ig_embed

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen − fifteen =