Karnataka शिक्षक भर्ती: एडमिट card सोशल मीडिया पर वायरल, छपी हुई sunny Leone की बोल्ड तस्वीर
Karnataka में शिक्षक भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है. इस दौरान एक अजीब मामला सामने आया है. एक परीक्षार्थी का एडमिट card सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दरअसल परीक्षार्थी के एडमिट कार्ड पर sunny Leone की बोल्ड तस्वीर छपी हुई थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य के शिक्षा विभाग ने जांच के आदेश दिए हैं.
कर्नाटक कांग्रेस के सोशल मीडिया चेयरपर्सन बीआर नायडू ने माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर कथित एडमिट कार्ड का स्क्रीनशॉट शेयर किया है. उन्होंने राज्य के शिक्षा विभाग पर उम्मीदवार की फोटो के बजाय हॉल टिकट पर पूर्व एडल्ट स्टार की तस्वीर छापने का आरोप लगाया है. नायडू ने कन्नड़ में ट्वीट करते हुए लिखा, “शिक्षक भर्ती हॉल टिकट में, उम्मीदवार की फोटो के बजाय, शिक्षा विभाग ने ब्लू फिल्म अभिनेत्री सनी लियोन की फोटो छापी थी. हम उस पार्टी से और उम्मीद ही क्या कर सकते हैं जो विधानसभा के अंदर ब्लू फिल्में देखती है.”
ಶಿಕ್ಷಕರ ನೇಮಕಾತಿಯ ಪ್ರವೇಶಾತಿ ಪತ್ರದಲ್ಲಿ ಅಭ್ಯರ್ಥಿಯ ಬದಲು ನೀಲಿಚಿತ್ರ ತಾರೆಯ ಫೋಟೋ ಪ್ರಕಟಿಸಲಾಗಿದೆ.
ಸದನದಲ್ಲಿ ನೀಲಿಚಿತ್ರ ವೀಕ್ಷಿಸುವ ಪಕ್ಷದವರಿಂದ ಇನ್ನೇನು ತಾನೇ ನಿರೀಕ್ಷಿಸಲು ಸಾಧ್ಯ?@BCNagesh_bjp ಅವರೇ, ನೀಲಿಚಿತ್ರ ತಾರೆ ನೋಡುವ ಹಂಬಲವಿದ್ದರೆ ಒಂದು ಫೋಟೋ ನೇತಾಕಿಕೊಳ್ಳಿ, ಅದಕ್ಕೆ ಶಿಕ್ಷಣ ಇಲಾಖೆಯನ್ನು ಉಪಯೋಗಿಸಬೇಡಿ! pic.twitter.com/Czb7W0d1xJ
— B.R.Naidu ಬಿ.ಆರ್.ನಾಯ್ಡು Vasanthnagar (@brnaidu1978) November 8, 2022
वहीं राज्य के शिक्षा मंत्री ने नायडू के आरोप पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बयान में कहा है, ”उम्मीदवार को एक फोटो अपलोड करना होता है. इसके बाद सिस्टम उसी फोटो को लेता है जिसे वे अपलोड करते हैं. जब हमने उम्मीदवार से पूछा कि क्या उसने अपने एडमिट कार्ड पर सनी लियोन की फोटो लगाई है, तो उसने कहा कि उसके पति के दोस्त ने उसकी जानकारी अपलोड की थी.”
शिक्षा विभाग के एक अधिकारी ने भी कहा कि उम्मीदवार ने अपना आवेदन, दस्तावेज और फोटो अपलोड करने के लिए किसी अन्य व्यक्ति से मदद मांगी थी. शिक्षा मंत्री के बयान के मुताबिक उम्मीदवार का फॉर्म उसके पति के एक दोस्त ने भरा था. उम्मीदवार चिकमगलूर जिले की रहने वाली बताई जी रही है. उसने शिवमोग्गा में शिक्षक पद के लिए आवेदन किया था.

