उत्तर प्रदेश

Kasganj News:  पुलिस हिरासत में पीट-पीट कर हुई थी Altaf की मौत, कब्र से निकालकर पोस्‍टमार्टम का आदेश

Kasganj News:   पुलिस हिरासत में हुई अल्ताफ (Altaf) की मौत के मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कड़ा रुख अख्तियार किया है. कासगंज जनपद में 9 नवंबर 2021 को कासगंज थाने में पुलिस हिरासत में हुई अल्ताफ की मौत के मामले में हाई कोर्ट इलाहाबाद ने तीन महीने बाद शव को कब्र से निकालकर दोबारा पोस्टमार्टम कराने का कासगंज पुलिस को आदेश दिया है. इस आदेश से कासगंज पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है.

Kasganj पुलिस हिरासत में पीट-पीट कर हत्या

आरोप है कि अल्ताफ नाम के युवक की कासगंज कोतवाली में पुलिस हिरासत में पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी थी. उस समय कासगंज पुलिस ने कहा था कि अल्ताफ ने थाने के टॉयलेट में टोटी में जैकेट की डोरी से लटककर आत्महत्या कर ली थी. बाद में अल्ताफ के पिता ने पुलिस के खिलाफ इलाहाबाद हाई कोर्ट में याचिका दायर की. इस याचिका की सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने अल्ताफ के शव को कब्र से निकालकर एम्स के डॉक्टर्स की टीम द्वारा वीडियो ग्राफी में अल्ताफ का दोबारा पोस्टमार्टम करवाने का आदेश दिया है.

Kasganj पुलिस के अनुसार अल्ताफ ने थाने के टॉयलेट की टोटी से जैकेट की डोरी से लटककर फांसी लगा ली थी, जबकि परिजनों ने पुलिस हिरासत में अल्ताफ की पीट पीट कर हत्या करने का आरोप लगाया था. न्यायमूर्ति अंजनी कुमार मिश्रा और दीपक वर्मा की खंड पीठ ने याचिका की सुनवाई करते हुए आदेश दिया है. अल्ताफ की दोबारा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के संबंध में हाई कोर्ट ने दिशा निर्देश जारी किए हैं. हाई कोर्ट के निर्देश के बाद अब अल्ताफ के पिता चांद मियां और मां फातिमा को न्याय की आस जगी है.

हलफनामा क्यों नहीं दायर किया गया

इससे पूर्व इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अल्ताफ की पुलिस हिरासत में हुई मौत के मामले में एसपी कासगंज को शपथ पत्र दाखिल करने को कहा था. आज न्यायमूर्ति अंजनी कुमार मिश्रा और न्यायमूर्ति दीपक वर्मा की खंडपीठ ने राज्य सरकार से पूछा था कि इस मामले में आज तक इतने समय के बाद भी हलफनामा क्यों नहीं दायर किया गया? जबकि सुनवाई की आखिरी तारीख को अदालत को बताया गया था कि हलफनामा तैयार हो गया है और जल्द ही दायर किया जाएगा लेकिन नहीं किया गया. 

दस दिन के भीतर जवाब मांगा

कासगंज में पुलिस हिरासत में मौत के पीड़ित अल्ताफ के पिता की ओर से दायर याचिका पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने 23 दिसंबर 2021 को गुरुवार को कासगंज के पुलिस अधीक्षक से दस दिन के भीतर जवाब मांगा था. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पीड़िता के पिता द्वारा सीबीआई जांच और अल्ताफ के शरीर की एक और पोस्टमार्टम करवाने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए टिप्पणी कि अगर कल तक एसपी कासगंज का इस मामले में हलफनामा दायर नहीं किया जाता है, तो हम अनिवार्य रूप से भारी जुर्माना लगाएंगे

यह मामला हिरासत में मौत से संबंधित है . 22 वर्षीय अल्ताफ नौ नवंबर को कासगंज पुलिस स्टेशन में मृत पाया गया था. पुलिस ने दावा किया कि उसने अपने जैकेट के जरिये शौचालय में पानी के पाइप से लटक कर खुदकुशी कर ली थी. उक्त पाइप जमीन से लगभग दो फीट की ऊंचाई पर था.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21005 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 + 11 =