Kerala: किसी हथियार के अपराधी से भिड़ गए सब इंस्पेक्टर अरुण कुमार, Video Viral
Kerala: घटना केरल के कायमकुलम के पास पारा जंक्शन की है, जहां केरल पुलिस का एक सब-इंस्पेक्टर बिना किसी हथियार के एक अपराधी से भिड़ गया। पुलिसवाले की बहादुरी देखकर हर कोई हैरान है। वायरल हो रहे इस वीडियो को आईपीएस अधिकारी स्वाति लकड़ा ने ट्विटर पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा, “यह एक असली हीरो जैसा दिखता है। केरल के इस सब इंस्पेक्टर को सलाम।”
https://twitter.com/SwatiLakra_IPS/status/1538370942874705920?s=20&t=LJx80tzJLWcuPwrsecaVtg
वीडियो में देख सकते हैं कि सड़क के किनारे खड़े एक व्यक्ति के पास पुलिस की गाड़ी आकर रुकती है। जैसे ही पुलिसकर्मी गाड़ी से नीचे उतरता है, एक आदमी धारदार हथियार से अचानक उस पर हमला कर देता है। हालांकि, सब इंस्पेक्टर बहादुरी से हमलावर से लड़ता है और उसे जमीन पर गिराकर जकड़ लेता है।
वीडियो में देख सकते हैं कि पुलिसवाला और बदमाश दोनों जमीन पर गिरते हैं और फिर पुलिस वाले ने उससे हथियार छीन लिए। इस दौरान राहगीर भी मौके पर पहुंच गए और पुलिस अधिकारी की मदद की। केरल पुलिस के एक फेसबुक पोस्ट के अनुसार, अधिकारी की पहचान सब इंस्पेक्टर अरुण कुमार के रूप में हुई है, जो अलाप्पुझा नूरनाड पुलिस स्टेशन के प्रभारी हैं।
जानकारी के मुताबिक घटना 12 जून की शाम करीब 6 बजे कायमकुलम के पारा जंक्शन के पास हुई थी। चोट के कारण सब-इंस्पेक्टर को अपनी उंगलियों पर सात टांके लगवाने पड़े। हमला करने वाले व्यक्ति की पहचान सुगथन के रूप में हुई है।

