वैश्विक

Bhubaneswar: शादी के लिए इंतजार करती रही गर्लफ्रेंड, रजिस्ट्रार ऑफिस नहीं पहुंचे MLA, हुई FIR

Bhubaneswar: रजिस्ट्रार ऑफिस के भीतर बैठी गर्लफ्रेंड अपने परिजनों के साथ होने वाले मंगेतर का इंतजार करती रही। मगर होने वाला पति एमएलए समय पर रजिस्ट्रार ऑफिस नहीं पहुंच पाया। गर्लफ्रेंड की ओर से थाने पहुंचकर जब इस मामले की शिकायत की गई तो एमएलए बोले कि मुझे किसी ने बुलाया ही नहीं।

गर्लफ्रेंड की शिकायत पर एम एल ए के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए कार्यवाही शुरू कर दी गई है।दरअसल ओडिशा की सत्ताधारी पार्टी बीजू जनता दल के तीर्ताेल विधानसभा क्षेत्र के विधायक बिजय शंकर दास का अपनी गर्लफ्रेंड सोमालीका के साथ पिछले 3 साल से रिलेशनशिप का संबंध चल रहा है।

विधायक की ओर से गर्लफ्रेंड के संग शादी करने का वायदा किया गया था। इसके बाद 17 मई को शादी के लिए रजिस्ट्रेशन हेतु रजिस्ट्रार ऑफिस में आवेदन भी कर दिया गया था। विधायक की गर्लफ्रेंड का कहना है कि एमएलए बिजय शंकर और उसके घर वालों से की गई बातचीत के बाद ही शादी की तिथि निर्धारित की गई थी।

लड़की पक्ष के सभी लोग निर्धारित की गई तिथि और समय के मुताबिक जगतसिंहपुर के सब रजिस्ट्रार ऑफिस पहुंच गए थे। लेकिन एमएलए समय से नहीं पहुंच पाए। जैसे ही लड़की पक्ष की ओर से विधायक के साथ फोन के माध्यम से संपर्क करने का प्रयास किया तो एन वक्त पर विधायक ने अपनी गर्लफ्रेंड का फोन उठाना भी बंद कर दिया।

उधर विधायक बिजय शंकर सिंह का कहना है कि उन्हें अपनी शादी के बारे में कोई जानकारी ही नहीं है। उन्होंने शादी नहीं करने का आरोप लगाने वाली लड़की को अपनी मंगेतर बताया है और कहा है कि वह अभी भी शादी के लिए तैयार है और अपनी मंगेतर के साथ ही शादी करेंगे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21477 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × one =