Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

पुरकाजी/Muzaffarnagar News:नगर पंचायत सभागार में गोष्ठी का हुआ आयोजन

पुरकाजी। (Muzaffarnagar News) नगर पंचायत सभागार में चेयरमैन जहीर फारूकी की अध्यक्षता में किसानों की गोष्ठी का आयोजन किया गया

जिसमें हॉर्टिकल्चर इंस्पेक्टर आर के गौतम ने किसानों को उन्नत खेती के तरीके एवम सरकार की एकीकृत बागवानी विकास मिशन की जानकारी दी गौतम ने किसानों को नए बाग लगाने से लेकर मशरूम की खेती तक मे सरकार द्वारा दी जाने वाले सब्सिडी और किसानों को होने वाले लाभ की जानकारी दी

इंस्पेक्टर गौतम ने किसानों को कहा आप अपनी जमीन अथवा बाग की फसलों के बारे में मुजफ्फरनगर में तैनात कृषि वैज्ञानिकों से सलाह करके खेती करें चेयरमैन जहीर फारूकी ने किसानों से कहा कि आधुनिक युग के अनुसार ही खेती करने और सरकारी योजनाओं का लाभ भी लेने का आह्वान किया

गन्ने के अलावा अन्य फसलों को बोने को कहा इस मौके पर अशोक सैनी, नसीम, अब्दुल जब्बार खान, हाफिज जुल्फिकार, संजीव सैनी आदि किसान मौजूद रहे

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21446 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 3 =