फिल्मी चक्कर

Leander Paes (लिएंडर पेस) के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच किम शर्मा ने डिलीट की टेनिस स्टार संग तस्वीरें

किम शर्मा और Leander Paes (लिएंडर पेस) के ब्रेकअप की खबरें इन दिनों जोरों पर हैं. लेकिन कपल ने इस बारे में कुछ भी आधिकारिक नहीं किया है. इस बीच बॉलीवुड अभिनेत्री ने पेस के साथ अपने कुछ पोस्ट डिलीट कर दिए हैं. किम और पेस पिछले कुछ सालों से डेटिंग कर रहे हैं. आउटिंग हो या साथ में ट्रिप किम कभी भी लिएंडर के साथ अपडेट शेयर करने से नहीं चूकीं. लेकिन अब ऐसा लगता है कि उन्होंने इंस्टाग्राम पर उनके साथ की कुछ पोस्ट हटा दी हैं लेकिन सभी नहीं.

किम शर्मा और Leander Paes (लिएंडर पेस) की एक तस्वीर नजर आ रही है जिसमें दोनों के साथ नीरज चोपड़ा भी दिख रहे हैं. पिछले साल 29 मार्च को अभिनेत्री ने अपनी पहली डेटिंग एनिवर्सरी पर पेस के साथ एक सोशल मीडिया पोस्ट साझा किया. उन्होंने लिखा था, “हैप्पी एनिवर्सरी चार्ल्स (हार्ट इमोजी) 365 दिन! खुशी और सीखने के अंतहीन क्षण. मेरा होने के लिए धन्यवाद. लव यू टू बिट्स – माइक. लेकिन अब ये पोस्ट मौजूद नहीं है.

साल 2022 में भी दोनों साथ-साथ रहे और किम ने एक पोस्ट शेयर की जिसमें लिखा था, “वॉकिंग इनटू 2022 लाइक… आप सभी लवली को नया साल मुबारक हो. मैं हमारे मन और शरीर के स्वास्थ्य और हर अनुभव में संतुष्टि की कामना करती हूं. प्यार. आप सभी के प्यार के लिए शुक्रिया.” इस पोस्ट में उन्होंने उसने Leander Paes (लिएंडर पेस) के साथ तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की थी. दोनों व्हाइट आउटफिट में एकदूजे का हाथ थामे चहलकदमी करते नजर आये थे. ये पोस्ट भी अकाउंट पर नहीं दिख रहा है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21242 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − twenty =