Kishwar Merchant ने दिया प्यारे से बेटे को जन्म
Kishwar Merchant और सुयश राय (Suyyash Rai) मम्मी पापा बन गए हैं. किश्वर ने शुक्रवार को प्यारे से बेटे को जन्म दिया है. जच्चा और बच्चा फिलहाल दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं. यूं तो ये पूरे परिवार के लिए खुशी का मौका है लेकिन नए नए पापा बनकर सुयश तो फूले नहीं समा रहे. भई.…समाए भी कैसे ये पापा बनने की खुशी ही ऐसी है.
View this post on Instagram
पापा बनने के बाद सुयश राय ने अपनी परफेक्ट फैमिली की परफेक्ट तस्वीर भी शेयर की है. जिनमें हैप्पी फैमिली साफ नजर आ रही हैं. मम्मी की गोद में नन्हा मेहमान और ये पहली हग. किश्वर मर्चेंट और सुयश राय दोनों के इंस्टाग्राम से ये खास तस्वीर शेयर की गई है जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं.
जून महीने में ही किश्वर मर्चेंट की गोदभराई की रस्म हुई थी जिसमें इंडस्ट्री के खास दोस्तों को भी किश्वर और सुयश ने इन्वाइट किया था. जिसकी खूबसूरत तस्वीरें भी सामने आई थी.
किश्वर और सुयश दोनों ही के लाडले की झलक के लिए फैंस को 40 दिन का इंतजार करना होगा. परंपराओं के मुताबिक 40 दिनों तक नवजात को घर पर ही रखा जाता है. और इसी वजह से सुयश और किश्वर ने मिलकर ये फैसला लिया है कि वो अपने बेटे की सोशल मीडिया पर तस्वीर 40 दिन के बाद शेयर करेंगे.
किश्वर और सुयश ने 2016 में शादी की थी. दोनों एक्टर हैं और इनकी पहली मुलाकात भी शूटिंग सेट पर ही हुई थी. दोनों की उम्रमें 8 साल का फासला है. लेकिन रिश्ते के बीच कभी भी ये फासला नहीं आया और दोनों शादीशुदा जिंदगी के साढ़े 4 साल पूरे कर चुके हैं.
