Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: समाजवादी खिलाड़ी घेरा कार्यक्रम को लेकर सपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से विचार विमर्श किया

मुजफ्फरनगर। सपा के जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने जानकारी देते हुए बताया की सपा कार्यालय पर सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट की अध्यक्षता व सपा जिला महासचिव जिया चौधरी के संचालन में संपन्न हुई। मीटिंग में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर २९ अगस्त को समाजवादी खिलाड़ी घेरा कार्यक्रम आयोजित करने पर सपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से विचार विमर्श किया गया।

Muzaffarnagar News मीटिंग में सपा जिला अध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने कहा कि मेजर ध्यानचंद जी की स्मृति में राष्ट्रीय खेल दिवस २९ अगस्त २०२१ को समाजवादी पार्टी, खिलाड़ियों की प्रतिभा व उनके हित के लिए एसडी इंटर कॉलेज के मैदान में सुबह १० बजे समाजवादी खिलाड़ी घेरा कार्यक्रम आयोजित करेगी।

उक्त कार्यक्रम में जनपद के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आमंत्रित करके उनकी समस्याओं पर विचार जानकर समस्त जानकारी सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पहुंचाने का काम किया जाएगा।मीटिंग में समाजवादी पार्टी के प्रकोष्ठ सपा युवजन सभा,सपा छात्र सभा, सपा लोहिया वाहिनी, सपा मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड को समाजवादी खिलाड़ी घेरा कार्यक्रम की विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई।

मीटिंग में मुख्य रूप से सपा युवजन सभा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव जैन,सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन, सपा जिला कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल, सपा जिला सचिव डॉ इसरार अल्वी, समाजवादी लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष संदीप धनगर,सपा छात्र सभा जिला अध्यक्ष युसूफ गौर, मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष राशिद मलिक, समाजवादी युवजन सभा जिला उपाध्यक्ष शमी खान आदि उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21461 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight − seven =