मीडियाबंधुओं को किट उपलब्ध करायी जाये: उत्तम प्रदेश निर्माण संगठन
मुजफ्फरनगर। डाक्टर सतेन्द्र सिह प्रदेश अध्यक्ष उत्तम प्रदेश निर्माण संगठन ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि वर्तमान समय मे कोरोना की दूसरी लहर ने लोगो का जीना दूभर कर रखा है।पूरे भारतवर्ष मे बडी संख्या मे लोग कोरोना पीडित हो रहे हैं। जिसकी रोकथाम के लिए हमारे डाक्टर पैरमेडिकल स्टाफ, नर्सेज ,जिलाप्रशासन के अधिकारी कर्मचारी, पुलिस प्रशासन के लोग, नगरपालिका प्रशासन व उनके समस्त कर्मचारी, सफाईकर्मी बन्धु दिनरात अपनी जान जोखिम मे डालकर रात दिन रोगियो की जान बचाने के लिए कार्य कर रहे हैं
लेकिन यहा यह कहना बहुत ही जरूरी है लोकतन्त्र का चोथा स्तमभ मीडिया के लोग अपनी जान जोखिम मे डालकर प्रथम पंक्ति मे रहकर जनसामान्य को कोरोना की भयावहता की जानकारी दे रहे है।
उत्तम प्रदेश निर्माण संगठन स्थानीय जिला प्रशासन व सरकार से मांग करता है कि मीडिया बन्धुओं को प्राथमिकता के आधार पर वैक्सिनेशन, मेडिसिन किट , मास्क व सेनेटाईजर उप्लब्ध कराऐ : सतेंद्र सिंह pic.twitter.com/PS0yuCkYkL
— News & Features Network (@mzn_news) May 11, 2021
कोविड अस्पतालो मे मरीजो के ईलाज मे बरती जा रही कमियो की जानकारी सरकार व जनसामान्य तक पहुचा रहे है। प्रतिदिन बहुत सारे युवा पत्रकार बन्धु कोरोना पीडित होकर चिकित्सा के अभाव मे दम तोड रहे है।
उत्तम प्रदेश निर्माण संगठन स्थानीय जिला प्रशासन व सरकार से मांग करता है कि मीडिया बन्धुओं को प्राथमिकता के आधार पर मेडिसिन किट , मास्क व सेनेटाईजर उप्लब्ध कराए व जो पत्रकार बन्धु अपने कार्य को अन्जाम देने के दौरान असमय काल के ग्रास बन रहे हैं उनके परिवार को जीवन यापन करने के लिए सम्मान जनक बीमा राशि निर्धारित की जाए ओर उसका भुगतान भी प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।
इस प्रकार सभी कोरोना वारियर्स को सुविधा उप्लब्ध कराई जाए। जिलाधिकारी श्रीमति सेल्वा कुमारी जे, वरिष्ट पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक यादव,मुख्य चिकित्साधिकारी डाक्टर महावीर सिह फोजदार ,नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमति अंजु अग्रवाल व समस्त टीम के सदस्य, माननीय।सांसद श्री संजीव बालियान जी जनपद के समस्त माननीय विधायक ,आई एम ए मुजफ्फरनगगर के चिकित्क बन्धु,आयुष चिकित्सक बन्धु, समाज सेवी रात दिन मरीजो का जीवन बचाने के लिए कार्य कर रहे है।
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने भी मरीजो को बचाने के लिए बिडा उठाया है सभी का यही प्रयास है किसी भी तरह कोरोना पर नियन्त्रण कर मरीजो को काल के ग्रास से बचाया जाए ।उत्तम प्रदेश निर्माण संगठन अभियान से जुडे सभी कोरोना वारियर्स का हृदय से आभार व्यक्त करता मै ओर मेरे संगठन समस्त चिकित्सक बन्धु दूरभाष व वाटसएप के माध्यम से कोरोना पीडितो को घर पर ही चिकित्सा सुविधा उप्लब्ध करा रहे हैं।
संगठन के राष्ट्रीय सचिव हाजी वारिस जनपद गाजिबाद, ललित राठी मेरठ, राष्ट्रीय सचिव अजय शर्मा अलीगढ मे, रिहान मलिक सरधना मे,रावमुहिब बुलन्दशहर मे,पीतामबर सिह एडवोकेट अपने गाव बलदिया चान्दपुर मे,ललितवीर सिह फोजदार व अनिल चौधरी आगरा मे, चन्द्रशेखर आजाद ,अमित चाहल अमरोहा मे,राजीव उज्जवल बागपत मे ,लोकेन्द्र पश्चिमाचली व टीम मेरठ मे,अमित गुर्जर ,रकमगुर्जर अपने क्षेत्र मे जरूरतमन्दो आवश्यक सामग्री उप्लब्ध करा रहे है।
संगठन अपील करता है कि सभी लोग घर पर रहे,बार बार हाथ धोते रहे,बिना आवश्यक कार्य के बाहर न जाए,बाहर जाते समय मास्क अवश्य लगाए, एक छोटा सेनेटाइजर अपनी जेब मे रखकर जाए, समय समय पर हाथो को सेनेटाइज करते रहे,सुबह शाम योगा व प्राणायाम करे ,वायुमण्डल शुद्धी के लिए सुबह के समय हवन अवश्य करे।

