Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

खतौली: दुर्घटना रोकने को गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग पर लगाई रेलिग

मुजफ्फरनगर। खतौली में चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग पर वाहनों के अनियंत्रित होकर गंगनहर में गिरने से होने वाले हादसों पर अंकुश लगाने को लोहे की रेलिग लगाई गई है। इससे वाहनों के नहर में गिरने की घटना पर रोक लग सकेगी। गंग नहर पुल से लेकर रेलवे पुल तक लोहे की रेलिग लगाई गई।

देहरादून-हरिद्वार आने-जाने वाले यात्रियों के लिए चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग सबसे पसंदीदा है। इस मार्ग से बड़ी संख्या में भारी और हल्के वाहन दिन-रात गुजरते है।

यहां वाहनों के तेज रफ्तार दौड़ने से हादसे होते रहते है। अक्सर वाहन गंगनहर में भी समा जाते है। हादसों में कई लोगों की जान जा चुकी है। नहर पटरी पर भारी वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक के लिए हाइटगेज और नहर में गिरने से बचाने के लिए डिवाइडर बने थे।

भारी वाहनों ने सभी हाइटगेज तोड़ दिए है। उसके बाद दोबारा हाइटगेज नहीं लगवाए गए। जिससे फर्राटा भरकर दौड़ने वाले वाहनों के अनियंत्रित होकर नहर में गिरने का खतरा बना रहता है।

दुर्घटनाओं पर अंकुश के लिए पटरी के किनारे पर लोहे की रेलिग लगवाई जा रही है। यहां गंग नहर पुल से लेकर रेलवे पुल तक लोहे की रेलिग लगाने का कार्य किया गया।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × four =