Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

बाजारों में भीड़ का बुरा आलम: लॉकडाउन के अनुपालनार्थ एसएसपी ने भ्रमण कर दिये दिशा निर्देश

मुजफ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा कोरोना वायरस के दृष्टिगत जनपद में लगाए गए लॉकडाउन के अनुपालनार्थ जनपद के शहरी क्षेत्र के मुख्य चौराहों व स्थानों पर भ्रमण करते हुए ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों की सतर्कता का निरीक्षण किया गया 

सभी पुलिसकर्मियों को आदेशित किया कि लॉकडाउन के समय वाहनों की सघन चेकिंग करते हुए प्रत्येक व्यक्ति से आने जाने का कारण पूछते हुए कोविड नियमों के साथ साथ लॉकडाउन का शत-प्रतिशत पालन कराया जाना सुनिश्चित करें 

एसएसपी महोदय द्वारा सभी पुलिसकर्मियों को अनावश्यक कार्य के घूम रहेध् कोविड गाइडलाइंस का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों तथा मास्क न लगाने वालों के विरुद्ध तत्काल कार्यवाही करने हेतु भी निर्देशित किया गया।

एसएसपी महोदय द्वारा पुलिस बल को लगातार भ्रमणशील रहकर लोगों को घरों में रहने, मास्क लगाने तथा हाथों को नियमित अंतराल पर धोते रहने के लिए भी जागरुक करने हेतु निर्देशित किया गया है।

 

कम नहीं हो रही भीड़

मुजफ्फरनगर। कोरोना संक्रमण बढ़ने के बाद भी सुबह के समय खुलने वाले बाजारों में भीड़ का बुरा आलम है। दिन निकलते ही बाजारों में भीड़ उमड़ रही है। उधर, दुकानदार भी लाकडाउन का उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहे हैं। पुलिस ने ऐसे दुकानदारों के खिलाफ अभियान चलाकर कई दुकानदारों को पकड़ा है।

सिविल लाइन और शहर कोतवाली पुलिस ने लाकडाउन का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया है। जिले में लाकडाउन के बीच सुबह के समय दुकानें खुलने का समय निर्धारित किया गया है। सुबह के समय दुकान खुलते ही बाजार में सामान खरीदने वालों की भारी भीड़ उमड़ रही है।

पान मंडी, दाल मंडी समेत अन्य बाजारों में दुकानों पर सुबह के समय सामान खरीदने वालों की भारी भीड़ लग जाती है। बाजारों में बढ़ती भीड़ के कारण संक्रमण बढ़ने से इन्कार नहीं किया जा सकता।

उधर, शहर के दुकानदार भी लाकडाउन का उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहे हैं। सोमवार को सिविल लाइन पुलिस और शहर कोतवाली पुलिस ने बाजारों में गश्त किया तो कई दुकानें खुली हुई मिलीं।

इसके चलते शहर कोतवाली और सिविल लाइन थाने में आधा दर्जन से ज्यादा दुकानदारों के खिलाफ कोरोना महामारी उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया है।

सिविल लाइन पुलिस ने सदर बाजार में निर्धारित अवधि के बाद कपड़े की दुकान खोलकर बिक्री कर रहे विनोद और चमन नामक दुकानदार का चालान कर दिया।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 + 6 =