KKR vs RCB Match: बैंगलोर के बल्लेबाजों पर टूटे सुनील नरेन
KKR vs RCB Match:गेंदबाज सुनील नरेन (Sunil Narine) ने बैंगलोर (RCB) के खिलाफ घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट चटका दिए, जिससे बैंगलोर की टीम निर्धारित 20 ओवर में केवल 138 रन ही बना सकी. शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2021 के एलिमिनेटर मुकाबले में केकेआर के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया.
आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का किया. केकेआर को जीत के लिए 139 रन बनाने होंगे. केकेआर के गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन ने दो विकेट हासिल किए.
पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की शुरुआत अच्छी रही. सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडिकल और कप्तान विराट कोहली ने पहले विकेट के लिए 49 रनों की साझेदारी की. देवदत्त शानदार फॉर्म में चल रहे थे और कोहली के साथ तेजी से रन बना रहे थे. इस बढ़ती साझेदारी को फर्ग्यूसन ने देवदत्त को आउट कर तोड़ा.
देवदत्त ने 18 गेंदों में दो चौकों की मदद से 21 रन बनाए. कोहली और भरत के बीच 20 रनों की ही साझेदारी हुई थी कि नरेन ने भरत (9) को आउट कर आरसीबी को दूसरा झटका दे दिया.
कोहली एक छोड़ से लगातार पारी को आगे बढ़ा रहे थे और उनका साथ देने आए ग्लेन मैक्सवेल. दोनों ने जैसे ही टीम की पारी को आगे बढ़ाना शुरू किया, नरेन ने कोहली को आउट कर आरसीबी को करारा झटका दिया.
कोहली ने 33 गेदों में पांच चौकों की मदद से 39 रन बनाए. कोहली के आउट होने के बाद एबी डिविलियर्स (11) मैदान पर आए और वह भी ज्यादा देर तक नहीं टिक सके और उन्हें भी नरेन ने क्लीन बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया.

