उत्तर प्रदेश

Kushinagar: मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी पशु तस्कर गुलाम हसन को लगी गोली

Kushinagar तमकुहीराज थाना क्षेत्र के लतवाचट्टी के पास शुक्रवार की देर रात पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें एक पशु तस्कर को गोली लगी है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।उसके खिलाफ गोरखपुर और बस्ती के अलावा कुशीनगर के तमकुहीराज और तरयासुजान थाने में केस दर्ज है। उसके ऊपर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित है।

Kushinagar पुलिस के मुताबिक शुक्रवार की देर रात तमकुहीराज थाना क्षेत्र में एक पशु तस्कर के होने की सूचना मिली। पुलिस ने घेराबंदी कर दी। अपने को घिरते देख उसने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई। इससे वह गिरफ्तार कर लिया गया।

 उसका नाम गुलाम हसन है, जो तमकुहीराज थाना क्षेत्र के लतवा मुरलीधर गांव का निवासी है। उसके खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उसका इलाज करा रही है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 + five =