Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मंत्री कपिल देव के पिता का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार, सीएम योगी ने जताया शोक, संजीव बालियान भी पहुंचे

Ramesh Ji |मुजफ्फरनगर। प्रदेश के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल के पिता रमेश चंद का आज गमगीन माहौल में नई मंडी शमशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। उनका बीती रात निधन हो गया था।

उन्होंने अपने घर पर ही अंतिम सांस ली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी फोन पर कपिल देव अग्रवाल से बात की और शोक संवेदना व्यक्त की

प्रदेश के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल के पिता रमेश चंद्र पिछले दिनों बीमारी के कारण मेदांता हॉस्पिटल गुरुग्राम में भी भर्ती रहे थे इसके बाद वह स्वस्थ होने पर पिछले दिनों ही वापस घर आ गए थे। कपिल देव अग्रवाल भी गुरुवार को ही लखनऊ से अपने घर लौटे थे। रात्रि में 9ः00 बजे अचानक पिता की मृत्यु हो गई।

सूचना मिलने के बाद केंद्रीय राज्यमंत्री एवं मुजफ्फरनगर के सांसद संजीव बालियान, अधिकारीगण व बडी संख्या में भाजपा नेता भी उनके आवास पर पहुंच गए।

आज सुबह उनका अंतिम संस्कार नई मंडी श्मशान घाट पर गमगीन माहौल में किया गया। इस दौरान कोरोना संक्रमण के मद्देनजर मंत्री कपिल देव अग्रवाल द्वारा की गई अपील के बाद भी बडी संख्या में लोग अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 3 =