महिलाओं को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उनके मूल अधिकारों के विषय में जागरूक किया गया
मुजफ्फरनगर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्राम बहादुरपुर ब्लाक सदर मुजफ्फरनगर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफ्फरनगर के सहयोग से जिला बाल संरक्षण इकाई वन स्टॉप सेंटर और महिला शक्ति केंद्र के द्वारा महिलाओं को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उनके मूल अधिकारों के विषय में जागरूक किया गया तथा
विभाग में चल रही योजनाओं के विषय में जानकारी प्रदान की गई
जनपद मुज़फ्फरनगर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला महिला चिकित्सालय में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ हस्ताक्षर अभियान व शपथग्रहण का आयोजन कराया गया
जिसमें महिला चिकित्सालय की अधिक्षिका,डॉक्टर व समस्त स्टाफ उपस्थित रहे। वन स्टॉप सेंटर पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम किया गया जिसमें जिला प्रोबेशन अधिकारी व समस्त प्रोबेशन कार्यालय का स्टाफ महिला शक्ति केंद्र व वन स्टॉप सेंटर का स्टाफ उपस्थित रहे।
सेक्रेटरी डीएलएसए सलोनी रस्तोगी ने महिलाओं को मूल अधिकारों के विषय में बताया तथा सुरक्षा संबंधी जानकारी दी एवं सरकारी वकील मानसी शर्मा के द्वारा महिलाओं को उनके हक तथा कानूनी दांवपेच के विषय में जानकारी प्रदान की गई
महिला शक्ति केंद्र से महिला कल्याण अधिकारी शिवांगी तथा जिला समन्वयक रेनू सिंह द्वारा जनपद में चल रही समस्त योजनाओं के विषय में महिलाओं को अवगत कराया
जिसमें १८१ महिला हेल्पलाइन नंबर १०९० विधवा पेंशन योजना पारिवारिक लाभ योजना दिव्यांग पेंशन योजना वृद्धावस्था पेंशन विकलांग पेंशन १०९८ कन्या सुमंगला योजना शादी अनुदान आयुष्मान योजना मातृ वंदना योजना आवास विकास इत्यादि योजनाओं के विषय में महिलाओं को विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की गई
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सलोनी तहसील मुजफ्फरनगर सदर जतिंदर सिंह नायब तहसीलदार राजकुमार सरकारी वकील मानसी शर्मा महिला कल्याण अधिकारी शिवांगी बालियान बाल संरक्षण अधिकारी नैना त्यागी जिला समन्वयक रेनू सिंह तथा १८१ का स्टाफ उपस्थित रहे।
