Lucknow News: स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, hospitals के पास नहीं है फायर एनओसी -किये गये सीज
Lucknow News: तय मानक के विरुद्ध चल रहे निजी hospitals के खिलाफ कार्रवाई का दौर जारी है। जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग सम्मिलित रूप से निजी अस्पतालोंको सीज कर रहे हैं। CMO Dr. Manoj Agarwal ने जिला प्रशासन को 19 निजी अस्पतालों को सील करने हेतु संतुति पत्र भेजा था। जिसे जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश (DM Abhishek Prakash) द्वारा मंजूरी दिये जाने के बाद से ही सीज करने का सिलसिला शुरू हुआ। एसीएमओ डॉ. एमके सिंह ने बताया कि रविवार को दो अस्पतालों पर कार्रवाई की गई है।
कार्यवाहक सीएमओ व अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एमके सिंह ने बताया कि “रविवार को दो अस्पतालों पर कार्रवाई की गई है। जिसमें उन्नति अस्पताल व बुद्धा अस्पताल के नाम शामिल हैं।” उन्होंने बताया कि अभी तक 13 अस्पतालों को सीज किया जा चुका है। आगे भी जो अस्पताल नियम विरुद्ध चल रहे हैं, उन पर कार्रवाई की जाएगी।
राजधानी में 19 अस्पतालों को जिला प्रशासन द्वारा सील करने की संतुति दी गई थी। जिसमें अभी तक 13 अस्पतालों पर कार्रवाई को अंजाम दिया जा चुका है। इसमें उन्नति अस्पताल, बुद्धा हॉस्पिटल, वेलकम अस्पताल, गैलेक्सी हॉस्पिटल, शालिनी अस्पताल, उजाला नर्सिंग होम, सिमना हॉस्पिटल, रमेश जन सेवारथ हॉस्पिटल, हिन्द हॉस्पिटल, साधना हॉस्पिटल, काकोरी हॉस्पिटल, न्यू सहारा हॉस्पिटल एंड मेटरनिटी सेंटर का नाम है।
लखनऊ सीएमओ ऑफिस में लगभग 1200 निजी अस्पताल पंजीकृत हैं। मगर, जानकर हैरानी होगी कि इनमें से 90 प्रतिशत अस्पतालों के पास फायर एनओसी है ही नही। इन सारे अस्पतालों ने फायर के उपकरण टांग कर खुद ही शपथ पत्र दे दिया है।

