उत्तर प्रदेश

Lucknow News: स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने किया फैजुल्लागंज वार्ड में 4 बेड का PHC लोकार्पण

Lucknow News: फैजुल्लागंज वार्ड  के दाऊदनगर में नवनिर्मित चार बेड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रका लोकार्पण स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने किया। पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इस क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (Primary Health Centre) खुलने से स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी।

उन्होंने कहा कि कोरोना के नया वेरिएन्ट ओमिक्रॉन प्रदेश में दस्तक दे चुका है। इसलिए, लोग कोविड से बचाव के लिए एहतियात बरतें और कोविड का टीका लगवाएं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि तीन जनवरी से 15 से 18 साल के बच्चों को कोविड का टीका  लगाया जाएगा।

 लखनऊ उत्तरी क्षेत्र के विधायक डॉ. नीरज बोराने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का यह प्रयास है कि समाज के अंतिम पायदान के व्यक्ति तक को भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं  मिलें। इस चार बेड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र  पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सहित पूरे स्टाफ की नियुक्ति हो चुकी है।

लोग कल से यहां पर स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं ले सकते हैं। यहां पर प्रसव की सुविधा तो उपलब्ध है ही, साथ ही सिजेरियन प्रसव के लिए ऑपरेशन थियेटर का निर्माण भी हो चुका है। हमारा यही प्रयास है कि लोगों को उनके इलाज की सुविधा उनके घर के समीप ही मिलनी चाहिए।

कार्यक्रम के अंत में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज अग्रवाल ने कहा कि कोरोना के प्रति लापरवाही न बरतें। 18 वर्ष से अधिक आयु के लोग कोविड के टीके की दोनों डोज अवश्य लगवाएं। साथ ही कोविड से बचाव के प्रोटोकॉल का पालन भी अवश्य करें।

परिवार कल्याण कार्यक्रम, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान, आयुष्मान भारत योजना, कुष्ठ रोग, मानसिक स्वास्थ्य, तंबाकू नियंत्रण और क्षय रोग के स्टाल भी लगाए गए। इस अवसर पर सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च (सीफार) के तत्वावधान में आकार फाउंडेशन के कलाकारों ने कोविड टीकाकरण के बारे में जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया।

इस मौके पर विभिन्न वार्ड के सभासद, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. ए.पी.सिंह, जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी योगेश रघुवंशी, अलीगंज सीएचसी की चिकित्सा अधीक्षक डा. अनामिका गुप्ता, पीएचसी दाऊदनगर के प्रभारी डा. कुलदीप सिंह, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक सतीश यादव और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के जिला समन्वयक सुधीर वर्मा और पॉपुलेशन सर्विसेस इंटेरनेशनल (पीएसआई) के प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two − 2 =