Lucknow News: सड़क पर छेड़छाड़ करते पुलिसकर्मी शहादत अली का वीडियो वायरल, पॉस्को एक्ट के तहत दर्ज हुआ मामला
Lucknow News: एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें स्कूटी सवार एक वर्दीधारी पर स्कूल जाने वाली छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप है।कैंट इलाके में बुधवार को जब एक स्कूली छात्रा साइकिल से अपने स्कूल जा रही थी।
तब स्कूटी सवार यूपी पुलिस का सिपाही रास्ते में उससे बात करते हुए चल रहा था। पीछे आ रही एक अन्य स्कूटी सवार महिला ने इसका वीडियो बनाते हुए उसे रोका और उसकी इस हरकत को लेकर फटकार लगाई। महिला ने सिपाही से हेलमेट खुलवाया और उससे उसके बारे में पूछा।
वीडियो में दिख रहे सिपाही की वर्दी पुर न तो नंबर नेम प्लेट लगा हुआ है और न ही उसकी स्कूटी पर नंबर प्लेट। महिला का आरोप है कि ये रोज इसी तरह स्कूल जाती लड़कियों का पीछा करता है। मामला संज्ञान में आने के बाद कैंट थाने में आरोपी सिपाही पर एफआईआर दर्ज हो गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़ित छात्रा की मां की शिकायत पर कैंट थाने की पुलिस ने आरोपी सिपाही के खिलाफ मामला दर्ज किया है। चूंकि पीड़िता नाबालिग है, इसलिए उस पर पॉस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है।
जिस आरोपी सिपाही पर मामला दर्ज हुआ है, उसकी तैनाती मोहनलाल गंज 112 पीआरबी में है। आरोपी का नाम शहादत अली बताया जा रहा है।सिपाही की वर्दी जैसे दिखने वाली पोशाक में था ये आदमी।
(We have received news through the internet or social media channels, however, we are unable to authenticate its accuracy. We recognize the importance of verifying information before sharing it with our audience to ensure that we maintain the highest standards of journalistic integrity. Therefore, until we can verify the authenticity of the news, we cannot confirm or deny its accuracy. We urge our audience to exercise caution when consuming news from unverified sources and to seek out credible and reliable sources for their information.)

