उत्तर प्रदेश

Mahoba News: नाबालिग के साथ छेड़खानी करने और पूरे परिवार को मारने पीटने का मामला

Mahoba News:  छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंगों ने भाई बहन के साथ बेरहमी से मारपीट कर दी । बचाव करने गए माता-पिता के साथ भी मारपीट की गई है। पीड़िता ने दबंग आरोपियों पर निर्वस्त्र कर मारने का भी आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस पर दबंगों को बचाने का आरोप लग रहा है। पीड़ित पक्ष द्वारा न्याय की गुहार अधिकारियों की चौखट पर लगाई गई है। पीड़ितों का कहना है कि यदि न्याय नहीं तो परिवार आत्महत्या का लेगा।

नाबालिग के साथ छेड़खानी करने और पूरे परिवार को मारने पीटने का मामला कबरई थाना (kabrai ) कस्बा क्षेत्र के इंदिरा नगर इलाके  का है। जहां रहने वाले एक मुस्लिम समुदाय के साथ दबंगों ने बेरहमी से मारपीट की है। पीड़ित परिवार बताता है नाबालिग पुत्री किराने की दुकान जा रही थी उसी दौरान मोहल्ले में रहने वाले एक युवक ने शराब के नशे में उसका हाथ पकड़ कर छेड़खानी करना शुरू कर दी इस बात का जब पीड़िता ने विरोध किया और भाई मौके पर पहुंच गया तो उसके साथ तीन दबंगों ने मारपीट की।

शोर-शराबा सुनते ही पीड़िता के माता-पिता मौके पर पहुंच गए फिर क्या था दबंगों ने पूरे परिवार को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर बेदम कर दिया। आरोप है कि पीड़िता को निर्वस्त्र कर मारा पीटा गया। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर देने के बावजूद भी पुलिस ने किसी भी आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस आरोपियों को बचाने का काम कर रही है। दी गई शिकायत पर कार्रवाई करने से पुलिस ने मना किया है। ऐसे में पीड़ित परिवार उच्च अधिकारियों की चौखट पर खड़ा न्याय की गुहार लगा रहा है। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21192 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 3 =