फिल्मी चक्कर

Malaika Arora की फिटनेस का राज..

Malaika Arora जहां भी जाती हैं अपने ग्लैमरस अवतार से सबका दिल जीत लेती हैं. फिल्मों में वो भले ही कभी-कभार दिखती हैं लेकिन इवेंट्स में ये अभिनेत्री अक्सर ही नज़र आती हैं. उनकी हॉट अदाएं ऐसी कि तस्वीरें इंटरने पर आते ही वायरल हो जाती हैं. इनकी तस्वीरें देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगा पाना मुश्किल है.

Malaika Arora की फिटनेस का राज खुल गया है. इस अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है जिसमें वो एक्सरसाइज करती नज़र आ रही हैं.मलाइका इस वीडियो में जो एक्सरसाइज करती हैं उसे बॉडी बैलेंस के लिए किया जाता है. इसके करना बहुत ही कठिन होता है. मलाइका ने लिखा है कि काफी दिनों से उनसे पूछा जा रहा है कि वो आखिरकार क्या करती हैं. इसके जवाब में उन्होंने ये वीडियो पोस्ट किया है.

खुद को फिट रखने के लिए Malaika Arora खूब वर्कआउट करती रहती हैं. अक्सर मलाइका अपनी तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती हैं. उनकी ये तस्वीरें फैंस को काफी प्रभावित करती हैं.

इसके अलावा फिल्मों की बात करें तो जल्द ही ये अभिनेत्री फिल्म पटाखा में ‘हैलो हैलो’ करती नज़र आएंगी. कुछ दिनों पहले ही ये गाना रिलीज हुआ है जिसे काफी पसंद किया जा रहा है.फिटनेस की वजह से ही मलाइका अपने से बहुत कम उम्र की अभिनेत्रियों को भी हॉटनेस के मामले में बहुत पीछे छोड़ देती हैं. बीते रविवार मलाइका एक फैशन शो में जब रैंप पर उतरीं तो सबकी निगाहें उन पर ठहर गईं.                                                                                         

 

https://poojanews.com/bollywood/

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 4 =