Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

नशेडियों को दबोचा

मुजफ्फरनगर। पुलिस ने नशीले पदार्थ सहित कई आरोपियो को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हे जेल भेजने की तैयारी की। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते जनपद मे अपराधो पर रोकथाम व अपराधियो के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत थाना सिविल लाईन पुलिस ने नशे के कारोबारियो को नशीले पदार्थ सहित गिरफ्तार कर लिया।

एसपी सिटी सतपाल अंतिल के निर्देशन मे चल रहे अभियान के तहत थाना सिविल लाईन प्रभारी समयपाल अत्री व टीम मे शामिल एसआई अनित यादव, एसआई अनिल कुमार आदि ने क्षेत्र मे गश्त तथा चैकिंग के दौरान अलग अलग जगह से पकड़े गए नशे के कारोबारियों के नाम गुलशेर पुत्र खुर्शीद निवासी गोपाली बस्ती देवबंद जिला सहारनपुर,फरमान पुत्र इकबाल निवासी देवबंद व मुस्तकीम पुत्र रशीद निवासी महमूद नगर थाना सिविल लाइन एवं दिलशाद उर्फ मद्दन पुत्र अय्युब निवासी महमूद नगर बताएं जा रहें हैं पुलिस की माने तो यह शातिर नशे के कारोबारी पहले भी कई मामलों में जेल जा चुके हैं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20993 posts and counting. See all posts by News-Desk