वैश्विक

हमें ही आगे आना होगा-इतिहास के पुनर्लेखन की जरूरत-शाह

अमित शाह ने बीएचयू भारत अध्ययन केंद्र के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का दीप प्रज्वलन कर उद्घाटन किया। स्वतंत्रता भवन में होने वाले कार्यक्रम में स्कंदगुप्त विक्रमादित्य के जीवन से जुड़े बिंदुओं पर चर्चा की गई।

इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भारतीय इतिहास के पुनर्लेखन की जरूरत है। इसके लिए हमें ही आगे आना होगा। इसमें इतिहासकारों की बड़ी भूमिका है। अगर हम अब तक अपने इतिहास की दोबारा समीक्षा नहीं कर सके तो यह हमारी कमजोरी है।गृहमंत्री ने आगे कहा कि चंद्रगुप्त विक्रमादित्य को इतिहास में बहुत प्रसिद्धि मिली है। लेकिन उनके साथ इतिहास में बहुत अन्याय भी हुआ है। उनके पराक्रम की जितनी प्रशंसा होनी थी, उतनी शायद नहीं हुई।

Whatsapp Image 2019 10 17 At 101340 Am 5Da80F9A792B1 |

 

बीएचयू के स्वतंत्रता भवन में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि शाह ने कहा कि अब तक क्या हुआ, उसको सोचने की जरूरत नहीं है। अब हमें नए सिरे से इतिहास को लिखना होगा। जिससे कि सभी को इसकी प्राचीनता, महत्ता का पता चल सके। अमित शाह ने कहा कि इस आयोजन से इतिहास के विखरे पन्ने एक जगह आएंगे। हमारे देश के इतिहास को हमें ही लिखना होगा।
कार्यक्रम के समन्वयक प्रो. सदाशिव द्विवेदी और संयोजक प्रो. राकेश उपाध्याय ने पत्रकार वार्ता में बताया कि उद्घाटन समारोह के विशिष्ट अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं। कार्यक्रम समन्वयक प्रो. सदाशिव कुमार द्विवेदी और संयोजक प्रो. राकेश कुमार उपाध्याय ने बताया कि गुप्तवंशैक-वीर: स्कंदगुप्त विक्रमादित्य का ऐतिहासिक पुन: स्मरण एवं भारत राष्ट्र का राजनीतिक भविष्य विषयक संगोष्ठी में देश-विदेश से जाने माने विद्वान भाग ले रहे हैं। इसमें अलग-अलग सत्रों में गुप्तवंशैक-वीर: के उदय, हूण आक्रमण, तत्कालीन राजनीतिक चुनौतियां, स्कंदगुप्त का पराक्रम, गुप्तकालीन भारत के वैश्विक आयाम आदि पर चर्चा हो रही है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk