उत्तर प्रदेश

मीरापुर की बेटी शिवानी की Meerut में हत्या

Muzaffarnagar जनपद के मीरापुर टाउन की बेटी २६ वर्षीया शिवानी की Meerut के टीपीनगर थाना क्षेत्र के विश्व एन्क्लेव में दहेज के लिए हत्या कर दी गई। घटना के बाद पति सहित ससुराल वाले फरार हो गए। सूचना पर शिवानी की ससुराल पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने पुलिस को की गई शिकायत में आरोप लगाया कि शिवानी की हत्या करने के बाद उसके पति और ससुराल वालों ने उसका शव फंदे पर लटकाकर वारदात को आत्महत्या दर्शाने की कोशिश की गई।

परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस दहेज हत्या मानते हुए भी जांच के लिए तथ्य जुटा रही है। मेरठ पुलिस के मुताबिक, वर्ष २०२० में मीरापुर की रहने वाली शिवानी गुप्ता की शादी विश्व एन्क्लेव के रहने वाले अंबुज गुप्ता पुत्र डाल चंद गुप्ता के साथ हुई थी। उनका दो साल का बेटा भी है। शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था।

कई बार दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया गया। आरोप है कि सास सरला देवी, ससुर डाल चंद और पति अंबुज गुप्ता कई दिन से दहेज की मांग कर रहे थे। शिवानी के भाई शिवम ने बताया कि शाम साढ़े चार बजे फोन आया कि बीमारी के चलते शिवानी की मौत हो गई है, आप मेरठ आ जाओ। इसके वह और परिवार के अन्य लोग यहां पहुंचे। उन्होंने कहा कि शिवानी के गले में चोट का निशान था।

मायके पक्ष ने आरोप लगाया कि शिवानी को फंदे पर लटकाने के बाद शव को नीचे उतारा गया। जमीन पर गद्दा डालने के बाद शिवानी का शव उस पर छोड़कर ससुराल पक्ष के लोग फरार हो गए। शिवम और परिजनों ने हत्या के आरोप में केस दर्ज कराने की मांग की।

मौके पर पहुंची Meerut पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। टीपी नगर थाने के इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह का कहना है कि ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया गया है। घटना की जांच की जा रही है। आरोपी ससुराल पक्ष के लोगों खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शिवानी का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 2 =