Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की गाड़ी से उतरते समय उंगली चोटिल

6 | मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के पश्चात पहली बार जनपद आगमन पर प्रदेशाध्यक्ष व परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का मेरठ से कार द्वारा मुजफ्फरनगर पहुंचने पर एक कार्यक्रम के दौरान हादसे में चोटिल हो गये।
नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का स्वागत के लिए मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओ व पदाधिकारियो ने भंगेला चैक पोस्ट पर भव्य स्वागत किया। भंगेला चैक पोस्ट से गाडियां के लम्बे काफिले तथा कार्यकर्ताओ की भारी भीड के साथ प्रदेशाध्यक्ष स्वतन्त्र देव सिह का खतौली, मंसूरपुर, एनएच 58 पर जगह जगह स्वागत हुआ।

स्वागत के दौरान प्रदेशाध्यक्ष जैसे ही सरकूलर रोड स्थित आवास विकास कालोनी के समीप पहुंचे तो कार्यकताओें ने उनसे डीसीएम से उतरने का आग्रह किया जैसै ही वे डीसीएम से नीचे उतर रहे थे कि उनकी उंगली डीसीएम में लगे तार में उलझ गयी और लहूलुहान हो गयी। अचानक ही हुए इस हादसे में स्वतंत्रत देव सिंह की उंगली काफी हद तक कट गयी। तथा आनन-फानन मे उन्हे उपचार के लिए महावीर चौक स्थित डा. मुकेश जैन के यहां नर्सिग होम में ले जाया गया। जहां डा. मुकेश जैन ने उपचार के लिए अपने नर्सिग होम में भर्ती किया तत्पश्चात उनके साथ आये अन्य पदाधिकारी आर्शीवाद बैंकेट हाल में पहुंचे। जहां पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता एक कार्यक्रम के संबंध में इकट्ठा हुए थे।
बैंकेट हाल में भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी विजय बहादुर पाठक ने कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि संगठन में ही शक्ति नीहित है। उन्होने कहा कि योगी सरकार प्रदेश के विकास कार्यो तथा जनहित के प्रति संकल्पित है।

यही कारण है कि प्रदेश मे नित नये आयाम स्थापित हो रहे हैं। उन्होने सभी कार्यकर्ताओ से पार्टी व संगठन हित मे कंधे से कंधा मिलाकर काम करने की बात कही। इस अवसर पर अतिथियो द्वारा पौधारोपण भी किया। कार्यक्रम को केन्द्रीय राज्य मंत्री डा.संजीव बालियान, जनपद प्रभारी राजीव गुम्बर, जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, पूर्व मंत्री एवं एमएलसी विरेन्द्र सिंह, विधायक कपिलदेव अग्रवाल, विधायक उमेश मलिक, विधायक विक्रम सैनी, विधायक प्रमोद उटवाल तथा चरथावल विधायक विजय कश्यप आदि ने भी सम्बोधित किया।
इस अवसर पर विरेंद्र प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य संदीप मलिक, आयुष चेयरमैन डा.सुभाष चन्द शर्मा, जिला मंत्री शरद शर्मा, हरीश अहलावत, प्रदीप शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी अचिन्त मित्तल, संजय गर्ग, जिला बार संघ महासचिव प्रदीप मलिक, डा.देशबन्धु तोमर, नितिन मलिक, वैभव त्यागी, सुषमा पुण्डीर, सुनीता शर्मा, कुशवेन्द्र तोमर, रमेश खुराना, नरेन्द्र चौधरी, राजीव गर्ग, कुशी पुरी, विपुल भटनागर, रोहित खुराना, एकता गुप्ता, गीता जैन, रोशनी पांचाल, सुषमा पुंडीर, महेशो चौधरी, विशाल गर्ग, पंकज माहेश्वरी, सुनील शर्मा, सुनील दर्शन, जगदीश पांचाल, पूर्व जिलाध्यक्ष सैनी, देवव्रत त्यागी, शिवराज त्यागी,बोबी गोयल सभासद, विकास गुप्ता सभासद, प्रवीण शर्मा, अतुल सैनी, श्यामसिह सैनी, सभासद प्रेमी छाबडा, श्रीमोहन तायल, अतुल शर्मा सहित सैकडो कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
चोट के बाद मचा हड़कम्प
मुजफ्फरनगर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह मुजफ्फरनगर आगमन पर जब आवास विकास कालोनी के बाहर पहुंचे तो वहां डीसीएम से उतरते समय उनकी उंगली में चोट आ गयी जिससे मौके पर मौजूद नेताओं में हड़कम्प मच गया तत्काल मंत्री डा. संजीव बालियान सहित सभी नेताओं व जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे, एसएसपी अभिषेक यादव सहित तमाम आला अधिकारी डा. मुकेश जैन के यहां पर पहुंचे। जहां तत्काल उनका उपचार शुरू किया गया तथा उनकी उंगली का आपरेशन किया गया। इस दौरान मुकेश जैन के हास्पिटल के बाहर नेताओं व अधिकारियों का जमावडा रहा।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − fifteen =