फिल्मी चक्कर

फिल्म ‘आरआरआर’ का मोशन पोस्टर रिलीज किया गया

Image Result For Motion-Poster-Of-Rrr-Movieआलिया भट्ट और अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘आरआरआर’ को मोशन पोस्टर हाल ही में रिलीज किया गया है. बीते दिनों फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस की गई थी. जिसके बाद अब फिल्म निर्माताओं ने आज फ़िल्म का मोशन पोस्टर और साथ ही टाइटल लोगो रिलीज़ कर दिया है.

सोशल मीडिया पर सबसे प्रतीक्षित पोस्टर का अनावरण करते हुए, ”टीम ने साझा किया, जब एक दूसरे से एकदम अलग ताकतें जैसे पानी और आग एक साथ आते हैं तो ऐसी ही एनर्जी महसूस करेंगे आप.”

यह मोशन पोस्टर अपने आप में बेहद अनोखा है जिसमें पानी और आग की लड़ाई के बीच, फिल्म का नाम ‘आरआरआर’ का खुलासा होता है. वहीं, यह भारतीय ध्वज के अशोक चक्र के लोगो के साथ खत्म होता है.

यह फिल्म स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन पर आधारित है और सच्ची घटनाओं से प्रेरित एस.एस. राजामौली की पहली फिल्म है. फ़िल्म से जुड़ी हर खबर निश्चित रूप से दुनिया भर में इंतजार कर रहे सभी प्रशंसकों और दर्शकों के लिए खुशी की सौगात की तरह है जो बेसब्री से फ़िल्म की रिलीज़ का इंतजार कर रहे है.

डीवीवी दानय्या द्वारा डीवीवी एंटरटेनमेंट के तहत निर्मित और एस एस राजामौली द्वारा निर्देशित “आरआरआर” को दुनिया भर में एक साथ दस भारतीय भाषाओं में रिलीज़ किया जाएगा. फिल्म में आलिया भट्ट और अजय देवगन के साथ राम चरण और जूनियर एनटीआर मुख्य भूमिका में है. फिल्म में अंतर्राष्ट्रीय अभिनेता रे स्टीवेन्सन, एलिसन डूडी और ओलिविया मॉरिस भी नज़र आएंगे.

इस मोशन पोस्टर में दो लोग नजर आ रहे हैं. एक शख्स आग के साथ भागता हुआ पानी की ओर बढ़ रहा है तो दूसरा पानी के साथ आग की ओर बढ़ रहा है. जब आग और पानी बनें ये दोनों हाथ मिलाते हैं तो अलग ही रौशनी उत्पन्न होती है.

Editorial Desk

संपादकीय टीम अनुभवी पेशेवरों का एक विविध समूह है, जो मीडिया उत्कृष्टता और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्ध है। अकादमिक, पत्रकारिता, कानून और स्वास्थ्य सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में विशेषज्ञता के साथ, प्रत्येक सदस्य अद्वितीय दृष्टिकोण और उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री प्रदान करने के प्रति जुनून लाता है। टीम में वरिष्ठ संपादक, लेखक और विषय विशेषज्ञ शामिल हैं, जो व्यापक, समयबद्ध और आकर्षक लेख सुनिश्चित करते हैं। सार्थक वार्तालापों को बढ़ावा देने और सामाजिक जागरूकता को बढ़ाने के लिए समर्पित, टीम समाज को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण मुद्दों पर पाठकों को अच्छी तरह से सूचित रखती है।

Editorial Desk has 430 posts and counting. See all posts by Editorial Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen − 13 =