फिल्मी चक्कर

जय जय शिवशंकर’ हुआ रिलीज

ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म ‘वॉर’ का डांस नंबर ‘जय जय शिव शंकर’ आज रिलीज कर दिया गया है. फिल्म के इस गाने में दोनों ही एक्टर्स की जबरदस्त जुगलबंदी नजर आ रही है. ‘जय जय शिवशंकर’ में ऋतिक अपने बेबाक डांस मूव्स को सहजता से दिखाते हुए नजर आ रहे हैं, वहीं टाइगर श्रॉफ जो कि ऋतिक को अपना गुरू और प्रेरणा मानते हैं उन्हें जबरदस्त टक्कर देते नजर आ रहे हैं.

ये एक होली सॉन्ग है जिसका म्यूजिक विशाल और शेखर ने दिया है. वहीं, विशार और बेनी दयाल ने इस गाने को अपनी आवाज दी है. इसके शुरुआती बोल 1974 में आई राजेश खन्ना की फिल्म आप की कसम के सुपरहिट गाने ‘जय जय शिवशंकर’ से लिए गए हैं. इसमें राजेश खन्ना के साथ मुमताज नजर आईं थी.फिल्म की शुरुआत से ही लोग इस बात का अनुमान लगा रहे थे कि ऋतिक और टाइगर, देश के दो सर्वश्रेष्ठ डांसर्स पर कोई एक सॉन्ग फिल्माया जाएगा. भारत के इन दो मशहूर एक्शन हीरोज को पहली बार साथ देखने के लिए लोग जिस तरह से उत्साहित हैं, ठीक उसी तरह से ‘वॉर’ में दोनों को साथ में डांस करते देखने के लिए भी लोग बेहद उत्साहित हैं

 

ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ के बीच-‘वॉर’

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk