नगर मजिस्ट्रेट अतुल कुमार ने अतिक्रमण करने वालो को चेताया
मुजफ्फरनगर। बिल्डिंग मैटिरीयल व अन्य सामान सड़क पर रखने पर कारोबारियों के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत कार्यवाही की जायेगी। सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार के निर्देशन में आज नगर के विभिन्न क्षेत्रों में बिल्डिंग मैटिरीयल सडक पर डालने वाले दुकानदारों को सख्त चेतावनीदी गयी
यदि भविष्य में वे लोग बिल्डिंग मैटिरीयल सड़क पर डालते है तो उनके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट अतुल कुमार ने शहर के विभिन्नक्षेत्रों का भ्रमण कर बिल्डिंग मैटिरीयल सड़क पर डालने वाले दुकानदारों व अपनी दुकानों से काफी आगे तक सामान रखने वाले दुकानदारांे को भी चेतावनी दी।
इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट के साथ पालिका टीम व पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहा।
