वैश्विकउत्तर प्रदेश

ग्रेटर नोएडा में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के चचेरे भाई और उनकी पत्नी की हत्या

बीटा टू थाना क्षेत्र स्थित अल्फा टू सेक्टर के मकान में गुरुवार रात अज्ञात बदमाशों ने बुजुर्ग दंपती की हत्या कर दी। वारदात के बाद बदमाशों ने मकान में बेखौफ होकर लूटपाट की।

घटना की जानकारी होने पर पुलिस आयुक्त आलोक सिंह अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था लव कुमार, डीसीपी ग्रेटर नोएडा जोन राजेश कुमार सिंह, एफएसएल टीम व अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए।

अल्फा टू सेक्टर में रहने वाले नरेंद्र नाथ 72 और उनकी पत्नी सुमन नाथ 64 समाज सेवक थे। सुमन नाथ निशुल्क योग प्रशिक्षण देती थीं, वही नरेंद्र नाथ असहाय लोगों की अक्सर मदद करते थे।

शुक्रवार सुबह डब्ल्यूएचओ सोसायटी में रहने वाले दंपती के पुत्र और सरिता विहार में रहने वाली बेटी ने उनके मोबाइल पर फोन किया तो बात नहीं हो सकी। इसके चलते परिजन अल्फा टू स्थित दंपती के मकान में पहुंच गए यहां पर जैसे ही वे मकान में दाखिल हुए उन्हें पूरी वारदात की जानकारी हो गई। मृतक के बेटे रोहित ने दी जानकारी दी है कि मृतक नरेंद्र नाथ मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के चचेरे भाई थे।

परिजन की सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए। दंपती के मकान की सभी अलमारियों के दरवाजे खुले हुए और सामान बिखरा हुआ मिला।

घर को पूरी तरह से खंगाल कर रख दिया गया। जिससे आशंका जताई जा रही है कि बदमाश ने हत्या के बाद बेखौफ होकर मकान में जमकर लूटपाट की है।

महिला सुमन नाथ का शव कमरे में मिला। वहीं नरेंद्र नाथ का काफी देर तक कोई अता पता नहीं चला। इसके चलते परिजनों और पुलिस ने उन्हें घर और सेक्टर में ढूंढना शुरू किया।

काफी देर के बाद नरेंद्र नाथ का शव बेसमेंट में स्थित एक स्टोर में मिला। नरेंद्र नाथ के मुंह पर टेप लगी थी और पीछे हाथ बंधे हुए थे। उनके शरीर पर चोटों के निशान बताए गए हैं, जिससे पता चलता है कि उनकी पीट-पीटकर हत्या की गई है।

बेसमेंट में ही मेज पर कीमती शराब की बोतल और लगभग 6 गिलास रखे थे। इसके अलावा खाने-पीने का सामान भी रखा था। इससे आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने वारदात से पूर्व और बाद में शराब पीकर दावत भी उड़ाई है।

ग्रेटर नोएडा दंपती के मकान में सीसीटीवी नहीं लगा था लेकिन पास के मकानों में और गली में सीसीटीवी लगे हैं। पुलिस इन सीसीटीवी को खंगाल कर बदमाशों का सुराग लगाने में जुटी है।

डीसीपी ग्रेटर नोएडा राजेश कुमार सिंह का कहना है कि वारदात में किसी परिचित का हाथ है। महिला सुमन नाथ ने रात 10:50 पर अपनी बेटी को फोन कर शराब पार्टी की जानकारी दी थी। आशंका है कि नरेंद्र ने अपने किसी परिचित को अपने घर बुलाया था।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Avatar Of News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen − 5 =