उत्तर प्रदेश

Noida: सेक्टर-20 में महिला का नहाते समय आपत्तिजनक वीडियो बनाने वाला युवक गिरफ्तार

Noida: सेक्टर-20 थाना क्षेत्र में एक महिला का बाथरूम में नहाते समय कथित तौर पर आपत्तिजनक वीडियो बनाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.  सेक्टर-20 थाना के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि नोएडा की ही रहने वाली एक महिला पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सेक्टर-20 निवासी अपने भाई के घर पर आई हुई थी. उन्होंने बताया कि 27 अगस्त की सुबह महिला बाथरूम में नहा रही थी तो उसे कुछ हलचल महसूस हुई.

सिंह के मुताबिक, महिला ने ऊपर की तरफ देखा तो एक मोबाइल दिखाई दिया, जिसके जरिये दूसरे फ्लैट से वीडियो बनाया जा रहा था. उन्होंने बताया कि महिला बाहर निकलकर आई और पास वाले घर में गई, जहां प्रदीप नाम का युवक मौजूद था. सिंह के अनुसार, महिला ने मोबाइल पहचान लिया और प्रदीप से वीडियो बनाने की बात पूछी, जिससे दोनों में कहासुनी हो गई. उन्होंने बताया कि बाद में युवक के मोबाइल के डिलीट फोल्डर में महिला की फोटो मिली.

इसके बाद सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू की. इस दौरान शुरुआत में तो युवक लगातार वीडियो या फोटो लेने की बात से इनकार करता रहा. लेकिन जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की और युवक का मोबाइल जांचा तो उसमें महिला के फोटो मिल गए. साथ ही पुलिस को उसके फोन में पीड़ित महिला के परिवार के अन्य सदस्यों के भी आपत्तिजनक फोटो और वीडियो मिल गए.

जिसके बाद पूछताछ में युवक ने बताया कि उसके बाथरूम की खिड़की से पीड़ित महिला के बाथरूम में देखा जा सकता है. ऐसे में वो पीड़ित परिवार के कई लोगों के आपत्तिजनक वीडियो बना चुका है. पुलिस ने इसके बाद आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया और उसे गिरफ्तार कर लिया है. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 1 =