मुजफ्फरनगर: 8 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, जिले में संक्रमितों की संख्या हुई 106
आज मिले कोरोना संक्रमितों में 5 मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज से जुड़े हुए है, जबकि एक दाल मंडी ,एक राजस्थान से आया प्रवासी और एक झुग्गी झोपडी से लिए गए रैंडम सैंपल से मिला है।
जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 106 हो गई है।
मुजफ्फरनगर: आज मिले 08 #covid19 संक्रमितों में 5 मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज से जुड़े हुए है, जबकि एक दाल मंडी ,एक राजस्थान से आया प्रवासी और एक झुग्गी झोपडी से लिए गए रैंडम सैंपल से मिला है। जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 106 हो गई है। @DmMuzaffarnagar @jselvakumari pic.twitter.com/N4imu4Pqhw
— News & Features Network-Regional News (@mzn_news) June 15, 2020
*”तीन अंकों के पार पहुंचा कोरोना”*
*”जिले में शतक लगाने में कामयाब हुआ कोरोना”*
*”मुज़फ्फरनगर में 8 और कोरोना संक्रमित मिले”*
*”अब संक्रमितो की संख्या हुई 106″*
*”फिर भी बाजारों में भीड-भाड में कमी नहीं”*
*मुज़फ्फरनगर:: – जिले के लिए आज फिर चिंता की खबर आई है। आज भी 8 सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है |अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 106 हो गयी है | आज जो 8 संक्रमित मिले है उनमे 5 मुजफ्फरनगर मैडिकल कॉलेज से जुड़े हुए है जबकि एक दाल मंडी से ,एक राजस्थान से आया प्रवासी और एक झुग्गी झोपडी से लिए गए रेंडम सैंपल से मिला है। मुजफ्फरनगर मैडिकल कॉलेज में पहले भी रेजिडेंट डॉक्टर संक्रमित मिले थे। आज मिले ये भी सभी रेजिडेंट डॉक्टर है और पहले मिले संक्रमितो के संपर्क के है | दाल मंडी में जो संक्रमित मिला है ये महिला शिक्षिका के संपर्क का है | एक मरीज जिला अस्पताल में मिला है जो राजस्थान से आया हुआ है और जिला अस्पताल में आइसोलेशन में है |
इनके अलावा प्रशासन ने रूडकी रोड पर झुग्गी झोपडी से रह रहे 45 लोगों के सेम्पल लिए थे उनमे से एक संक्रमित मिला है | कल तक जिले में 98 कोरोना संक्रमित थे। तमाम चौकसी के बावजूद कोरोना जिले में संक्रमण का शतक लगाने में कामयाब हो गया। तीन अंकों को पार कर आगे बढे कोरोना संक्रमितो की संख्या अब इन 8 को मिलाकर 106 हो गयी है |
*लापरवाही बिल्कुल ना करें,🙏अनावश्यक रूप से घर से बाहर ना निकले-बाहर कोरोना आपका इंतजार कर रहा हैं। मुजफ्फरनगर में कोरोना लगातार बढ़ता जा रहा है, इसे अपने घर में न घुसने दे। खूंटी पर लटके मास्क को लगाकर ही घर से बाहर निकले। सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार की ही नहीं हमारी भी हैं।*
*”हम सजग रहेंगे-तभी कोरोना जिले से दूर होगा”*
