Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मुजफ्फरनगर: छेड़छाड़ करने वाले आरोपियों की तीन माह बाद नहीं हुई गिरफ्तारी

मुजफ्फरनगर। छात्रा से छेड़छाड़ व मारपीट करने वाले आरोपियों की तीन माह बाद भी पुलिस गिरफ्तारी नहीं कर पायी। छात्रा ने पुलिस कार्यालय पर पहुंचकर कार्रवाई की गुहार लगायी है।

छात्रा का आरोप है कि आरोपी पक्ष के लोग खुद को उप मुख्यमंत्री के रिश्तेदार बताते है। इस कारण पुलिस उनकी गिरफ्तारी नहीं कर रही है। शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर जाटान निवासी एक छात्रा योग से एमए कर रही है। छात्रा के पिता आर्मी से रिटायर्ड है, जबकि माता स्कूल में अध्यापक है।

छात्रा का आरोप है कि उसके पडौस में रहने वाले ताऊ, उसका बेटा व पौता उनकी जमीन पर कब्जा करना चाहते है। वह 21 अक्टूबर को अपने गांव आयी थी। उसने इस बात का विरोध किया तो आरोपी पक्ष के लोगों ने मकान में खींचकर गलत इरादे से मारपीट करते हुए कपड़े फाड दिए।

छात्रा ने आरोपियों के खिलाफ शाहपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी गयी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि अन्य के नाम विवेचना में निकाल दिए।

आरोप है कि उसे इस बात का पता चला तो वह 17 दिसम्बर को अपने गांव फिर से आयी थी। आरोप है कि रास्ते में दो आरोपियों ने उसे रोक लिया। मुकदमा वापस लेने की धमकी देते हुए छात्रा के सिर में पिस्टल की बट मारकर घायल कर दिया। छात्रा ने थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की, लेकिन थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

वह लहूलुहान हालत में पुलिस कार्यालय पहुंची। एसएसपी अभिषेक यादव ने महिला थाना पुलिस से उसका मैडिकल कराते हुए शाहपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी।

आरोप है कि तीन माह बीत चुके है, लेकिन पुलिस दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर रही है। आरोपी पक्ष के लोग खुद को उपमुख्यमंत्री का रिश्तेदार बताकर विवेचक को भी धमका रहे है। छात्रा ने पुलिस कार्यालय पहुंचकर कार्रवाई की गुहार लगायी है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 4 =