Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

शाहपुर: कन्या इंटर कॉलेज में पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण किया

शाहपुर। शाहपुर कन्या इंटर कॉलेज में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस शाहपुर कन्या इंटर कॉलेज में छात्राओं ने अपनी शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन पर अपने घरों में पौधारोपण किया और पौधा रोपण करते हुए व्हाट्सएप ग्रुप पर अपने अनुभव बांटे।

छात्राओं ने अपने घर में लगे हुए पौधों की देखभाल करते हुए भी फोटो व्हाट्सएप ग्रुप में डालें। इसके साथ ही छात्राओं ने यह कसम भी ली कि वह अपने जीवन में पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए १० पेड़ जरूर लगाएंगे।

इन सब कार्यों को कराने मे शाहपुर कन्या इंटर कॉलेज के प्रबंधक श्री अरविंद गुप्ता , प्रधानाचार्या श्रीमती श्रीमती उषा अस्थाना , श्रीमती रिंकी , श्रीमती आदेश, श्रीमती शिवानी अरोरा और श्रीमती अंजलि जी का विशेष योगदान रहा।

उन्होंने पहले बच्चों को समझाया उसके बाद सभी बच्चों को पौधारोपण करने के लिए और पौधों की देखभाल करने के लिए कहा। शाहपुर कन्या इंटर कॉलेज के प्रबंधक श्री अरविंद गुप्ता जी ने और चेयरमैन श्री अजय भार्गव जी ने छात्राओं के इस कार्य की सराहना की।

और और छात्राओं को जीवन में इसी तरह के कार्य करने के लिए प्रेरित भी किया। इसके साथ ही उन्होंने छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। और छात्राओं को इस कार्य को करने के लिए धन्यवाद कहा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21352 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 2 =