Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

शाहपुर में भीषण सडक हादसे में फल विक्रेता की मौत, दो गम्भीर घायल

शाहपुर। सडक हादसे मे फल विक्रेता की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे मे कार चालक व एक अन्य युवक भी घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलो को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। तथा मृतक के परिजनो को हादसे की जानकारी दी।

जानकारी के अनुसार शाहपुर थाना क्षेत्र के बसी रोड पुलिया के समीप आज दोपहर के वक्त सडक किनारे खडे होकर फल बेच रहे गांव बसीकला निवासी युवक निजाम पुत्र लतीफ की कार की चपेट मे आ जाने से मौके पर ही मौत हो गई।

इस हादसे मे कार चालक सुनील पुत्र दरियावसिह व खतौली निवासी युवक शाहनजर घायल हो गया। उधर से जा रहे ग्रामीणो ने पुलिस को हादसे की जानकारी दी।

सडक हादसे मे युवक की मौत की खबर से पुलिस मे हडकम्प मच गया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने घायलो को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाने के साथ मृतक के परिजनो को इसकी सूचना दी।

युवक निजाम की मौत की खबर से परिवारजनो मे कोहराम मच गया। परिजन तथा कुछ अन्य ग्रामीण तुरन्त ही घटना स्थल पर पहुंचे। उनके मौके पर पहुंचने से पूर्व ही पुलिस ने घायल सुनील व शाहनजर को उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया।

पुलिस ने ग्रामीणो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। ईद जैसे बडे त्यौहार से ठीक अगले दिन युवक की मौत से ग्रामीणो मे शोक छा गया।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × five =