संपादकीय विशेष

Muzaffarnagar: सर्दी का घने कोहरे व ठंडी हवाओं ने बढाया सितम-हल्का रहा धूप का असर, ठंड से लोग कंपकंपाएं

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar) घने कोहरे के साथ-साथ ठंडी हवाओं ने भी सर्दी का सितम बढा दिया है। शनिवार की सुबह भी घने कोहरे व ठंड का असर जारी रहने से जनजीवन अस्त-व्यस्त नजर आया।

दूसरी ओर शीतलहर ने भी लोगों की कंपकंपी छुडाए रखी। दोपहर में भी बेहद हल्की धूप निकलने से लोगों को ठंड से ज्यादा राहत नहीं मिली। रात के समय कई स्थानों पर लोग आग पर हाथ तापते नजर आए। जानकारी के अनुसार घने कोहरा और ठंड अब लोगों को सताने लगी है। कोहरे का प्रकोप भी दिन प्रतिदिन बढता जा रहा है। रविवार की सुबह घने कोहरे व ठंड के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पडा।

सुबह के समय छाए घने कोहरे के कारण वाहन चालकों को भी दिक्कतें हुई। हाइवे पर तो स्थिति इतनी खराब थी कि वाहन चलने के बजाय रेंगने पर मजबूर हो गए, सामने से आ रहे अन्य वाहनों का भी पता नहीं चल पा रहा था जिस कारण उन्हें वाहनों की लाइट जलाकर चलना पडा। दोपहर के समय धूप में भी गर्माहट कम ही रही, हालांकि लोगांे को धूप में राहत मिली लेकिन शाम होते ही एक बार फिर ठंड का असर बढ गया।

वहीं कई स्थानों पर लोगों को रात के समय आग जलाकर ठंड से राहत पाते देखा गया। वहीं ठंडी हवाओं ने भी लोगों को कंपकपाएं रखा। लोग जल्द ही घरों को लौट गए। दूसरी ओर ठंड के लगातार बढने से गर्म कपडों व रुम हीटरों की बिक्री में भी इजाफा हुआ है। गर्म कपडों के विक्रेताओं के यहां लोगों की भीड लगी है। जर्सी, जरकीन, टोपे, की खरीददारी हो रही।

Dr. S.K. Agarwal

डॉ. एस.के. अग्रवाल न्यूज नेटवर्क के मैनेजिंग एडिटर हैं। वह मीडिया योजना, समाचार प्रचार और समन्वय सहित समग्र प्रबंधन के लिए जिम्मेदार है। उन्हें मीडिया, पत्रकारिता और इवेंट-मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में लगभग 3.5 दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव है। वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों, चैनलों और पत्रिकाओं से जुड़े हुए हैं। संपर्क ई.मेल- [email protected]

Dr. S.K. Agarwal has 404 posts and counting. See all posts by Dr. S.K. Agarwal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − 1 =