Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

22 दिसंबर को Muzaffarnagar डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन का चुनाव

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन मुजफ्फरनगर के चुनाव अधिकारीगणों की एक मीटिंग मुख्य चुनाव अधिकारी सै. रौनक अली जैदी एडवोकेट की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इसमें चुनाव अधिकारीगण मदनलाल अरोरा, राजीव शर्मा, अमोद त्यागी, उदयवीर पोरिया, तरूण गोयल, धर्मेन्द्र पुण्डीर, कैलाशचन्द, दीपक धीमान अधिकारीगणों ने भाग लिया तथा सर्वसम्मति से निम्न निर्णय लिए गये ।

इसके अनुसार मतदाता सूची का प्रकाशन कर, डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन कार्यालय में रखी गई हैं। मतदाता सूची पर आपत्ति दिनांक-१३दिसम्बर समय ११ः०० बजे से २ः०० बजे तक । मतदाता सूची पर आपत्तियों का निस्तारण दिनांक- १४ दिसम्बर को व मतदाना सूची का अंतिम प्रकाशन । नामाकंन पत्र भरने का दिनांक-१८ दिसम्बर को समय प्रातः १०ः३० बजे से दोपहर २ः०० बजे तक तथा नामांकन पत्रों की जांच समय – २ः३० बजे से जांच पूरी होने तक ।

नामांकन पत्र वापसी का दिनांक १९ दिसम्बर को समय ११ः०० बजे से २ः०० बजे दोपहर तक । चुनाव यदि आवश्यक हुआ तो दिनांक-२२ दिसम्बर को प्रातः ८ः०० बजे से सांय- ५ः०० बजे तक होगा । मतगणना दिनांक- २३ दिसम्बर को प्रातः ८ः०० बजे से समाप्त होने तक जारी रहेगी । डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन, मुजफ्फरनगर के सभी मतदाताओं को सूचित किया गया है

नामांकन पत्र भरते समय अपना बार कौंसिल ऑफ उ०प्र० से जारी सी०ओ०पी० कार्ड की फोटो स्टेट या प्रमाण पत्र की फोटो स्टेट लगाना अनिवार्य होगा तथा जिस दिन मतदान होगा, उस दिन भी सी०ओ०पी० कार्ड दिखाना अनिवार्य होगा । अगर कोई भी मतदाता सी०ओ०पी० कार्ड नही लायेगा उस मतदाता को मतदान करने का अधिकार नही होगा । यदि मतदाता की पहचान पर कोई विवाद होता है तो मुख्य चुनाव अधिकारी का निर्णय अंतिम होगा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 1 =