Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar- सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत गोष्ठी का हुआ आयोजन

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)पुलिस अधीक्षक अपराध द्वारा पुलिस लाइन स्थित सभागार में सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत नगर के सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों के साथ गोष्ठी की गई। पुलिस अधीक्षक अपराध प्रशान्त कुमार प्रसाद महोदय द्वारा पुलिस लाइन स्थित सभागार में सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत नगर के सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों के साथ गोष्ठी की गई।

इस दौरान नगर क्षेत्र के सभी निजी/सरकारी स्कूलों के प्रधानाचार्य, क्षेत्राधिकारी नई मण्डी, थाना प्रभारी कोतवाली नगर/सिविल लाइन/नई मण्डी, यातायात प्रभारी सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे। गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक अपराध द्वारा सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों से उनकी समस्याओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली गयी और उनकी सुरक्षा से संबंधित सभी पहलुओं की समीक्षा कर निराकरण करने एवं सम्पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन देते हुए अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे विभिन्न अभियानों के बारे में जानकारी दी गयी।

पुलिस अधीक्षक अपराध महोदय ने कहा कि सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस निरंतर शहर में गश्त करती है । महोदय द्वारा बताया गया कि सुरक्षा की दृष्टि से अपने-अपने स्कूलों पर सीसीटीवी कैमरे लगवायें, रात्रि में प्रकाश की उचित व्यवस्था रखे, किसी भी समस्या होने पर पुलिस को तत्काल सूचना देने आदि के संबंध में अवगत कराया गया। महोदय द्वारा सभी से स्कूल की गाडियों के फिटनेस टेस्ट कराने के साथ-साथ गाडियों में छात्र-छात्राओं को निर्धारित संख्या में ही बैठाने एवं यातायात नियमों का पालन कराने हेतु निर्देशित किया गया।

पुलिस अधीक्षक अपराध द्वारा यातायात के सुचारू रूप से संचालन एवं जाम की समस्या के निराकरण के लिए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। इसी क्रम में समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा भी अपने-अपने क्षेत्रों में सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत स्कूली प्रधानाचार्यों व अध्यापकों के साथ गोष्ठी कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी कर शीघ्र निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए साथ ही सभी को सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 − 8 =