वैश्विक

मोदी को राष्ट्रीय हितों के विपरीत निर्णय लेने के लिए डराया या मजबूर नहीं किया जा सकता- Vladimir Putin

Vladimir Putin  ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की. पुतिन ने कहा, “उन्हें (पीएम मोदी) राष्ट्रीय हितों के विपरीत निर्णय लेने के लिए डराया या मजबूर नहीं किया जा सकता. जब राष्ट्रीय हितों की रक्षा की बात आती है तो पीएम मोदी के सख्त रुख की सराहना भी की जाती है.

मैं कल्पना नहीं कर सकता कि मोदी को कोई भी कार्य, कदम और निर्णय लेने के लिए डराया, धमकाया या मजबूर किया जा सकता है जो भारत और भारतीय लोगों के राष्ट्रीय हितों के विपरीत हो.”रूसी Vladimir Putin ने कहा, “वैसे मैं इस बारे में कभी बात भी नहीं करता. मैं सिर्फ यह देखता हूं कि बाहर क्या हो रहा है. लेकिन ईमानदारी से कहूं तो, मैं भारतीय राज्य के राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए उनके (पीएम मोदी) सख्त रुख से आश्चर्यचकित भी होता हूं.

Vladimir Putin  ने 14वें VTB इन्वेस्टमेंट फोरम ‘रूस कॉलिंग’ में यह बात कही. भारत और रूस के बीच द्विपक्षीय संबंधों को भी रेखांकित करते हुए पुतिन ने कहा, “दोनों देशों के बीच संबंध सभी दिशाओं में विकसित हो रहे हैं.” रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि पीएम मोदी द्वारा अपनाई गई ‘नीति’ दोनों देशों के बीच संबंधों की मुख्य ‘गारंटी’ है.

द्विपक्षीय व्यापार के विस्तार में तेजी लाने के लिए दोनों देश क्या कर सकते हैं, इस पर पुतिन ने कहा, “रूस और भारत के बीच संबंध सभी दिशाओं में विकसित हो रहे हैं, और इसकी मुख्य गारंटी प्रधानमंत्री मोदी द्वारा अपनाई गई नीति है.” Vladimir Putin ने कहा, “भारत और रूस के बीच व्यापार कारोबार बढ़ रहा है, पिछले साल यह प्रति वर्ष 35 बिलियन डॉलर था और इस साल की पहली छमाही में ही यह 33.5 बिलियन डॉलर था, यानी कि वृद्धि होगी. हां हम सभी समझते हैं कि काफी हद तक,रूसी ऊर्जा संसाधनों पर छूट के कारण भारत को प्राथमिकताएं मिलती हैं. खैर, वह वास्तव में सही काम कर रहे हैं.”

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21693 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × one =