Muzaffarnagar: उद्योगपति आलोक स्वरूप के युवा पुत्र प्रणव स्वरूप का हादसे में निधन
Muzaffarnagar शहर के प्रसिद्ध उद्योगपति आलोक स्वरूप के युवा पुत्र प्रणव स्वरूप का एक हादसे में निधन हो गया। उनके निधन से उद्योगजगत में शोक छा गया।
सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर के प्रसिद्ध उद्योगपति आलोक स्वरूप के पुत्र प्रणव स्वरूप कमल सिनेमा बिल्डिंग में चल रहे नव निर्माण का अवलोकन करने गए थे।
#Muzaffarnagar शहर के प्रशिद्ध उद्योगपति आलोक स्वरूप के युवा पुत्र प्रणव स्वरूप का एक हादसे में निधन हो गया। उनके निधन से उद्योगजगत में शोक छा गया।
#saddemise #Latest #Update https://t.co/9322zkWkb2— News & Features Network (@mzn_news) December 31, 2021
उसी समय एक बीम टूटकर उन पर आ गिरा, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन में उन्हें उपचार के लिये चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।
प्रणव स्वरूप के निधन का समाचार फैलते ही उधोग जगत में शोक छा गया और शुभचिंतको का जमावडा उनके आवास पर लग गया।शाम 4.30 नई मंडी श्मशान घाट पर होगा अंतिम संस्कार.
