Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: सलाद डेकोरेशन प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एस०डी०कॉलेज ऑफ कॉमर्स, मुजफ्फरनगर के सभागार में एक्टीविटी क्लब, एम०एस०सी० (फुड एण्ड न्यूट्रीशन), बी०एस०सी०(गृहविज्ञान) एवं आन्तरिक गुणवत्ता एवं सुनश्चयन प्रकोष्ठ के तत्वाधान में (सलाद सज्जा) प्रतियोगिता का अयोजन किया गया।
प्रतियोगिता का शुभारम्भ महाविद्यालय के प्राचार्य डा० सचिन गोयल, डा० नवनीत वर्मा (डीन, स्टूडेंट वेलफेयर) व एक्टीविटी क्लब के सदस्य डा० मोनिका रूहेला, डा० नवेद अख्तर, श्रीमति डा० मानसी अरोरा, श्रीमति गरिमा कंसल व श्रीमति अंजु कुमारी द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। प्रतियोगिता में वैष्णवी, दीपा, वाणी सिंघल, महक, आचंल, रिया गर्ग, शाजिया रहबर, विदुषी, आंचल रानी, अंजली, आयुषी, सायमा, मनीषा पाल, नीशा रानी, अदीबा, मोनी, शालु, सृष्टी व सफिया अंसारी  आदि ने प्रतिभाग किया।
जिसमें प्रतिभागी छात्राओं द्वारा स्लाद को भिन्न-भिन्न तरीको से काटकर व परोसने के नये-नये तरीको से प्लेट में सजाया।   प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर वैष्णवी (गृहविज्ञान) व निशा रानी (गृहविज्ञान) द्वितीय स्थान पर तथा तीसरे स्थान पर अदिबा (एम०एस०सी० (फुड एण्ड न्यूट्रीशन)) व प्रथम सांत्वना पुरूस्कार विदुषी व अंजली तथा द्वितीय सांत्वाना पुरूस्कार सायमा को मिला। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में श्रीमति गगन प्रीत कौर व मिस आशा रही एवं प्रतियोगिता का संचालन कुमारी पिंकी ने किया।   डा० अपर्णा शर्मा ने बताया कि आहार में सलाद का एक महत्वपूर्ण योगदान है
साथ ही हमार डायनिंग टेबल की सुन्दरता में चार चाँद लगाने के लिए सलाद सज्जा का एक बहुत बडा योगदान है। सलाद के द्वारा हमारे शरीर में विभिन्न पोषक तत्वों की पूर्ति की जा सकती हैं। खाने से पहले सलाद का सेवन करना महत्वपूर्ण माना गया है जबकि समय की व्यस्ता में इसको नजरअंदाज कर रहें है।  अन्त मंे महाविद्यालय के प्राचार्य डा० सचिन गोयल ने सभी प्रतिभागियों तथा शिक्षकों का आभार व्यक्त किया
हा कि सलाद के नियमित सेवन से हमारा स्वास्थ्य तथा शरीर की आंतरिक प्रणाली मजबूत होती है तथा सलाद के उचित सेवन से हमारी पाचन शक्ति बढ़ती है। इसके नियमित सेवन से हमें कैंसर, हृदय रोग, हीट स्ट्रोक एवं उच्च रक्तचाप जैसी बीमारियों से लड़ने की क्षमता मिलती है। प्रतियोगिता को सफल बनाने में डा० अनामिका वर्मा, डा० अप वीर्णा शर्मा, नीतू शर्मा, अंजु कुमारी, शिवांगी वशिष्ठ, डा० आयशा जमाल, पिंकी व कृष्ण कुमार आदि का सहयोग रहा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21333 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 5 =