Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar: 5 मार्च को पुष्प प्रदर्शनी एवं होली उत्सव आयोजन

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) समाज को विभिन्न क्षेत्रों में अपनी समसमयिक सेवा प्रदान कर सर्जनात्मक एवं रचनात्मक दिशा में गत वर्षों से कार्यरत इंटरनेशनल गुडविल सोसायटी के मुजफ्फरनगर चौप्टर के सौजन्य से गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी आगामी ५ मार्च दिन रविवार को प्रातः ११ः०० से २ः०० बजे तक स्थानीय एसडी पब्लिक जूनियर स्कूल परिसर निकट रोडवेज बस स्टैंड मुजफ्फरनगर मैं प्रदर्शनी एवं होली उत्सव आयोजित की जा रही है

यह जानकारी गुडविल सोसाइटी के अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल एवं सचिव होतीलाल शर्मा के संयुक्त हस्ताक्षरो से प्राप्त विज्ञप्ति हुई। विज्ञप्ति के अनुसार गत १९ फरवरी को स्थानीय कोल्ड स्टोरेज कंपाउंड परिसर में गुडविल सोसायटी के अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल के अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित हुई है जिसमें सर्व सम्मानित अतिथियों ने निर्णय लिया गया की प्राकृतिक सौंदर्य की सार्थकता को पुन उजागर करने तथा जनमानस में प्राकृतिक प्रेम जागृत कर पर्यावरण के संरक्षण में एवं सर्वधन की दिशा में कार्य करने के लिए विभिन्न सोसाइटी अपने बैनर तले पुष्प प्रदर्शनी एवं होली उत्सव आयोजित करें

ज्ञातव्य हो कि सर्वश्री मनोज जैन एलजी डॉ एस सी. कुलश्रेष्ठ दिनेश गर्ग भीम कंसल सतीश गोयल अंकुर गर्ग मनोज बाटला श्रीमती चंचल देवराज पवार पीयूष अग्रवाल राजेंद्र साहनी प्रोफेसर अशोक जैन को इस प्रदर्शनी कार्यक्रम का संयोजक मनोनीत किया गया है इ

स बैठक में सर्वश्री इंजीनियर लोकेश चन्द्रा रामकुमार तायल बृजमोहन बीएम गुप्ता प्रोफेसर सतीश मित्तल डॉ. एस सी अग्रवाल मुकेश अरोरा राहुल शर्मा एडवोकेट पंकज जैन इंजीनियर पीके गुप्ता विनोद संगल मुकुल दुआ डॉक्टर मुकेश अरोरा आदि उपस्थित रहे। विज्ञप्ति के अनुसार पुष्प प्रदर्शनी एवं होली उत्सव में सहभागिता करने वाले समूह को पुरस्कृत किया जाएगा।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten − ten =