Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar सालासर धाम में महाआरती का आयोजन

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। महाशिवरात्रि के पावन महोत्सव पर श्री सालासर बालाजी धाम पचेंडा रोड मुजफ्फरनगर में प्रतिष्ठापित भगवान श्री नर्मदेश्वर महादेव बारह ज्योतिर्लिंग की महाआरती का भव्य आयोजन किया गया।

श्री सालासर बालाजी धाम के पदाधिकारी सेवादार राजीव बंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि महाशिवरात्रि के शुभ महोत्सव महापर्व पर प्रातः काल से ही भक्तों का ताता पूरे दिन लगा रहा । भक्तजनों द्वारा धाम में प्रतिष्ठित ज्योतिर्लिंग पर रुद्राभिषेक के आयोजन दिनभर चलें। दूर-दूर नगर व देहात क्षेत्र से बाबा के भक्त जनों द्वारा बाबा का हर हर महादेव के महामंत्र के साथ जलाभिषेक किया गया।

सेवादार राजीव बंसल ने बताया कि रात्रि में श्री सालासर धाम द्वारा भव्य महाआरती का आयोजन किया गया जिसमें सभी भक्तजनों द्वारा बाबा की महाआरती में भाग लेकर पुण्य लाभ प्राप्त किया। महा आरती के पश्चात प्रसादम् लगाकर भोग वितरण किया गया।

इस अवसर पर सेवादार सौरभ गर्ग जी सपरिवार, नीरज बंसल ,राजीव बंसल ,आशुतोष गर्ग, हिमांशु गर्ग, विपुल गर्ग ,अजय मित्तल, दिनेश कुमार ,नितिन तायल , डॉ कमल गुप्ता,पवन जी, बृजमोहन वर्मा, वरुण गर्ग ,कार्तिक गोयल, आयुष गोयल ,अभी शर्मा सहित अन्य सेवादार व श्रद्धालु भक्तजन उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21611 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × five =