Muzaffarnagar: मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित
Muzaffarnagar लिंक रोड़ स्थित माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें कक्षा 10 एवं 12 के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया
इस अवसर पर 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र – छात्राओं को 25000 की छात्रवृत्ति व अन्य छात्रों को उपहार आदि द्वारा सम्मानित किया गया , साथ ही साथ शिक्षक – शिक्षिकाओं को भी उपहार आदि द्वारा सम्मान देकर प्रोत्साहित किया गया । विद्यालय द्वारा छात्रों के जलपान आदि की भी समुचित व्यवस्था की गई ।
इस अवसर पर विद्यालय को अत्यंत मनमोहक ढंग से सुसज्जित किया गया
इस कार्यक्रम में छात्रों ने विद्यालय व शिक्षकों के प्रति अपना आभार भी व्यक्त किया. कार्यक्रम के अंत में विद्यालय निर्देशिका श्रीमती चारु भारद्वाज , निदेशक श्री सुनंद सिंघल एवम् प्रधानाचार्य डॉ. पियूष गुप्ता जी ने सभी छात्रों को हार्दिक बधाई दी और उन्हें उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभाशीष प्रदान किए।

