मुजफ्फरनगर: निकाह के आठ महीने बाद ही पति ने की पत्नी की हत्या, फैली सनसनी
मुजफ्फरनगर। जनपद के मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव पुरबालियान में आज को एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी लगने पर पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्यारोपी पति को मौके से गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव पुरबालियान निवासी साबिर ने करीब आठ माह पहले दिल्ली के लोनी बॉर्डर निवासी जोया के साथ निकाह किया था।
साबिर वहां पर नाई की दुकान करता है। शनिवार को वह गांव में ही था, जहां रात्रि में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लिए को लेकर कहासुनी हो गई।
विवाद में साबिर ने पत्नी जोया की गला दबाकर हत्या कर दी। सुबह ग्रामीणों को घटना की जानकारी लगी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर जाकर आरोपी को गिरफ्तार कर शव को कब्जे में ले परीक्षण के लिए भेज दिया।
एसओ मनोज चाहर ने बताया कि मृतका के परिजनों के आने के बाद दी गई तहरीर के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। मृतका के पति से पूछताछ की जा रही है।
