Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

आंखों की जांच के लिए खुला वरदान: डॉ रोहित गोयल परामर्श देंगे

मुज़फ्फरनगर । वरदान आंखों का अस्पताल 77प्रेमपुरी में सोशल डिस्टेंस व अन्य जरूरी गाइड लाइन के साथ सुबह 9 से 12 बजे तक के लिए खोल दिया गया है । सोमवार से  शहर के वरिष्ठ आंखों के सर्जन डॉ रोहित गोयल एम एस सर्जन प्रात 9 बजे से 12 बजे तक आंखों की बीमारी को देखेंगे व परामर्श देंगे । वरदान अस्पताल में सभी आधुनिक मशीनों द्वारा व उच्च तकनीक से आँखो की जांच व हरेक तरह के ऑपरेशन भी किये जाते है ।


लॉक डाउन से पहले अस्पताल में आंखों का प्रेशर देखने के लिए डिजिटल मशीन जो बहुत कम अस्पतालों में उपलब्ध है वो आ गई थी, इस प्रेशर मशीन की सेवाएं भी वरदान अस्पताल में चालू हो गई है ।

आपको बता दे की संस्थान द्वारा निर्धारित केवल 30 रुपये में पर्चा बनवाकर 7 दिनों तक परामर्श ले सकते है, साथ ही बताया कि वरदान अस्पताल 77 प्रेमपुरी में आंखों के मोतिया बिंद के ऑपरेशन भी उच्च तकनीक द्वारा बाजार से बहुत ही रियायती दरों पर उच्च क्वालिटी के किये जाते है ।

संस्थान में चल रहे मेडिकल स्टोर से मरीजो की सुविधा व बचत के उद्देश्य से 35 प्रतिशत तक की छूट के साथ दवाई भी खरीद सकते है वरदान अस्पताल का मुख्य उद्देश्य कम से कम वैल्यू पर अधिक से अधिक सुविधा देने के लिए संस्थान के मुख्य संरक्षक पूर्व विधायक डॉ सुरेश संगल, संस्थान के अध्यक्ष डॉ एस सी गुप्ता व महामंत्री श्री शिव चरणदास  सुविधाएं जुटाने में लगे हुए है

अन्य कार्यकारिणी सदस्यों व समाज के उच्च लोगो से सहयोग लेते हुए कार्य करवा रहे है । सोमवार से लोक डाउन में दोबारा से सोशल डिस्टेंस व सरकार की गाइड लाइन को पूरे ध्यान में रखकर ही तीन घंटे के लिए खोला गया है

अस्पताल परिसर को रोजाना सेनिटाइज किया जा रहा है, प्रत्येक मरीज के हाथ धुलवाने के बाद थर्मल स्केनिंग करके ही अस्पताल परिसर में प्रवेश की अनुमति दी जा रही है

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 + six =